back to top

आदर्श आचार संहिता: मुजफ्फरनगर प्रशासन ने सरकारी योजनाओं के होर्डिंग हटाए

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिला प्रशासन ने केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के विज्ञापन करने वाले होर्डिंग को हटाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कार्यक्रम की घोषणा की थी

भारत निर्वाचन आयोग ने रविवार को आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की थी और इसके अनुसार मुजफ्फरनगर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आठ जिलो में पहले चरण में 11 अप्रैल को चुनाव होगा। सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने बताया कि उपजिलाधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने जिले में कई होर्डिंग को हटाए। इनमें कई होर्डिंग केन्द्र और राज्य सरकारों के थे। चुनाव कार्यक्रम की रविवार को घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहित लागू होने के बाद यह कदम उठाया गया है। इस बीच जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी अजय शंकर पांडे ने पत्रकारों को बताया कि 9,06,736 महिलाओं समेत 19,68,784 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...