back to top

चैरिटी नहीं, बच्चों का हक है मिड डे मील

हाल ही में तीन वीडियो राष्ट्रीय मीडिया में सुर्खी बने- एक से मालूम हुआ कि मिड-डे मील की दाल में मरा हुआ चूहा निकला, जिससे अनेक छात्र बीमार हो गये, दूसरे से मालूम हुआ कि बच्चों को सूखी रोटी नमक के साथ परोसी गई और तीसरे में यह दिखाया गया कि एक लीटर दूध बाल्टीभर पानी में मिलाया गया, 80 छात्रों को पिलाने के लिए, जो उस दिन स्कूल में उपस्थित थे।

गौरतलब है कि मिड-डे मील योजना के तहत एक छात्र को 150 एमएल दूध देना होता है। ये तीनों घटनाएं उत्तर प्रदेश के स्कूलों की हैं, लेकिन इस प्रकार की चिंताजनक खबरें समय-समय पर देशभर से आती रहती हैं। दो दशक पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश से मिड-डे मील योजना गरीब छात्रों में कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए शुरू की गई थी। यह अपने किस्म की विश्व में सबसे बड़ी योजना है और इसे काफी सराहा गया है।

हालांकि इन वीडियो से मिड-डे मील योजना की हकीकत सामने आ जाती है, लेकिन स्थितियों में कोई बदलाव नहीं आता है। हर हादसे पर अधिकारिक प्रतिक्रिया समान होती है- दोषियों को कड़ी सजा दी जायेगी, वीडियो बनाने वाले को तलाश किया जाये और उसे ‘सबक सिखाया जाये। फिर बात आयी-गयी हो जाती है। मसलन, छह वर्ष पहले बिहार में एक भयंकर घटना हुई थी, जिसमें मिड-डे मील खाने के बाद 23 बच्चों की मौत हो गई थी। ग्रामीण बिहार में हर किसी को वह हादसा याद है, लेकिन यह केस किस चरण में है, किसी को नहीं मालूम।

ध्यान रहे कि इस संदर्भ में जांच से मालूम हुआ था कि कुकिंग के लिए जो तेल प्रयोग किया गया था वह उस कैन में रखा गया था जो मूलत: कीटनाशक रखने के लिए था। इस कै न को सही से साफ किये बिना उसमें कुकिंग आयल रख दिया गया था। बहरहाल, जब यह केस मीडिया की दिलचस्पियों में नहीं रहा तो धूल पड़ने लगी। स्कूल प्रबंधकों के विरुद्घ दर्ज किया गया आपराधिक मामला भी अब तक पूर्ण नहीं हुआ है। फूड कुकिंग व वितरण की नीतियों में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

मिड-डे मील से जुड़ी जो चिंताजनक खबरें प्रकाश में आती हैं उन्हें तीन श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। एक है खराब व निम्नस्तरीय भोजन का परोसा जाना जिससे फूड प्वाइजनिंग या कभी-कभी मृत्यु भी हो जाती है। दूसरा भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, जैसा कि दूध में पानी मिलाने या नमक-रोटी परोसने से जाहिर है। अंतिम यह है कि जाति आधारित भेदभाव है। फूड जातिप्रथा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए यह आश्चर्य नहीं है कि अनेक स्कूलों में बच्चों को जाति के आधार पर अलग-अलग बैठाया जाता है। बहुत से मामलों में पैरेंट्स अपने बच्चों के लिए घर से टिफिन भेजते हैं क्योंकि स्कूल में कुक निम्न जाति से संबंधित है।

RELATED ARTICLES

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ेगा आस्था का सैलाब …आठ लाख श्रद्धालुओं और हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के साथ भव्य तैयारियां

काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ने की...

7 साल से न बैठे, न लेटे…माघ मेले में इस युवा साधु ने सबको चौंकाया

प्रयागराज। प्रयागराज में आस्था का केंद्र बने माघ मेले में मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक माहौल के बीच साधुओं की विभिन्न भावभंगिमाएं और विचित्र व्यवहार बरबस...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...