back to top

धूल भरी आंधी के बाद मेट्रो की मजेंटा लाइन पर सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार रात धूल भरी आंधी के कारण मंगलवार को मेट्रो को कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा जिससे मजेंटा लाइन पर सेवाएं प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि इसके कारण दिल्ली मेट्रो के शंकर विहार और आईजीआई टर्मिनल-1 खंड के बीच ट्रेनें सुबह से ही धीमी गति से चल रही हैं।

यह 34.2 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन नोएडा के बोटनिकल गार्डन को राष्ट्रीय राजधानी के जनकपुरी वेस्ट से जोड़ती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शंकर विहार और आईजीआई टर्मिनल-1 खंड के बीच (बोटनिकल गार्डन की ओर जाने वाली) मेट्रो सुबह आठ बजे से ही 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही है।

डीएमआरसी ने एक बयान में कहा, यह एहतियाती तौर पर आवश्यक है क्योंकि ट्रेन के अवरोधक का पता लगाने वाले एक उपकरण ने कुछ बाहरी सामग्री को देखा था जो कल रात तेज आंधी के कारण रास्ते पर आ गई थी।

उसने कहा कि रात में सेवाएं बंद होने के बाद ट्रैक को साफ कर दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि ट्रेनों को करीब 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलाया जा रहा है जबकि ट्रेनें आमतौर पर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती हैं। हालांकि मजेंटा लाइन पर बाकी हिस्से में सेवाएं सामान्य हैं।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

राम मंदिर चंदा विवाद पर उद्धव ठाकरे का हमला, बोले- भाजपा ने हिंदुओं को दिया धोखा

यवतमाल (महाराष्ट्र)। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अयोध्या के राम मंदिर को मिले चंदे में कथित गबन का मुद्दा उठाते...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में हिस्सा लेंगे: एएफआई

भुवनेश्वर। भारतीय भाला फेंक के सुपरस्टार नीरज चोपड़ा सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों में अपने खिताब का बचाव करने के...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए संस्थापकों के मूल्य और आदर्श सदैव सर्वोपरि : मुख्यमंत्री योगी

भाजपा महानगर इकाई की तरफ से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के उद्घाटन सत्र में बोले सीएम योगी गोरखपुर, 27 जून। मुख्यमंत्री योगी...

अब महाराष्ट्र में TET का पेपर हुआ लीक, एक दिन पहले होने वाली परीक्षा हुईं रद

मुंबई। महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, जहां ठाणे जिले के भिवंडी...