back to top

मीशो का शेयर अपने निर्गम मूल्य से 46 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ सूचीबद्ध

नयी दिल्ली। सॉफ्टबैंक के समर्थन वाली ई-कॉमर्स कंपनी मीशो का शेयर अपने 111 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 46 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। एनएसई पर शेयर की शुरूआत 162.50 रुपये पर हुई जो निर्गम मूल्य से 46.40 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 55.58 प्रतिशत बढ़कर 172.70 रुपये पर पहुंच गया। बीएसई पर शेयर 45.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 161.20 रुपये सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई और एनएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन क्रमश: 77,355.07 करोड़ रुपये और 77,273.83 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बड़े (एंकर) निवेशकों से 2,439 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक जुटाए हैं। ई-कॉमर्स कंपनी के 5,421 करोड़ रुपये के आईपीओ को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन 79.02 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 105-111 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था। आईपीओ 4,250 करोड़ रुपये के नए शेयर और।,171 करोड़ रुपये के 10.55 करोड़ शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...