back to top

मायावती बोलीं ‘नमो नमो’ कहने वालों की होगी छुट्टी वहीं अखिलेश बोले चौकीदार हटाओ

जालौन (उप्र)। बसपा प्रमुख मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में नमो नमो कहने वालों की छुट्टी हो जाएगी और चौकीदार के साथ साथ ठोंकीदार को भी हटाना है। मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, इस बार चुनाव में आप लोग नमो नमो करने वालों की छुट्टी करने वाले हैं और जय भीम कहने वालों को लाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद शुरूआत में…

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद शुरूआत में केन्द्र और देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता ज्यादातर कांग्रेस के हाथ में केन्द्रित रही है लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि कांग्रेस की लंबे अरसे तक रही सरकार में गलत नीतियों और कार्य प्रणालियों के चलते उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा है। संयुक्त जनसभा में अखिलेश ने कहा, पहले चाय वाला बनकर आए थे हमारे-आपके बीच में … अब चौकीदार बनकर आएंगे। कितना भरोसा करोगे इन पर। योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा, मुख्यमंत्री विधानसभा में कहते हैं कि कानून व्यवस्था ठीक करनी है तो ठोंक दो। पुलिस को नहीं समझ आता किसे ठोंक दें।

वो जनता को ठोंक रही है

वो जनता को ठोंक रही है और जनता को मौका मिलता है तो वह पुलिस को ठोंक रही है। उन्होंने कहा कि संत कबीर नगर में सांसद और विधायक ठोंको नीति के तहत एक दूसरे को ठोंकने लगे। चौकीदार के साथ साथ ठोंकीदार को भी हटाने का काम करना है। मायावती ने कांग्रेस को आडे हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सर्व समाज के लोगों विशेषकर समाज के कमजोर, गरीब, बेरोजगारों और मेहनतकश लोगों की उपेक्षा की है। कांग्रेस ने बुंदेलखंड की उपेक्षा की। कांग्रेस के शासनकाल में यहां की गरीबी एवं बेरोजगारी दूर नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि गरीबी दूर करेंगे लेकिन अगर वास्तव में गरीबी और बेरोजगारी दूर की होती तो कांग्रेस सत्ता से बाहर नहीं होती। कांग्रेस ने अगर सही मायने में सर्व समाज के हितों का पूरा ध्यान रखा होता तो हमें बसपा बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। मायावती ने कहा कि इस बार भाजपा भी केन्द्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी। भाजपा की कोई नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली है। इनकी चौकीदारी की नई नाटकबाजी भी इनको बचा नहीं पाएगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में कई वादे किए थे लेकिन सभी खोखले साबित हुए। जनसभा में बसपा प्रमुख मायावती, महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...