back to top

कुशीनगर में एक लड़के का धर्मांतरण कराकर मदरसे में पढाने के आरोप में मौलवी गिरफ्तार

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के खड्डा क्षेत्र में एक हिंदू लड़के का धर्म बदलकर उसे मदरसे में पढ़ाने के आरोप में एक मौलवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में एक मौलवी ने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले विपिन नामक किशोर को प्रलोभन देकर उसका धर्मांतरण कराया और उसका नाम बदलकर नूर आलम कर दिया। एक दिन पूर्व जेल से छूट कर लौटे उसके पिता को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने मदरसे में जमकर हंगामा किया था।

पुलिस के अनुसार जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मंसाछापर का निवासी महेंद्र कुशवाहा वर्ष 2015 में एक युवती के साथ बलात्कार करने के मामले में जेल चला गया था। उसकी पत्नी राबड़ी देवी बेटे विपिन के बीमार पड़ने पर उसे खड्डा क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में मौलवी से झाड़-फूंक कराने ले गयी। झाड़-फूंक के बाद विपिन मदरसे में आने जाने लगा और मदरसे में ही पढ़ने लगा। इस दौरान मदरसे के बगल में रहने वाली एक लड़की से उसकी नजदीकी बढ़ी और वह वहीं पर रहने लगा।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक 10 साल बाद जेल से छूटने के बाद महेंद्र अपने घर पहुंचा और पत्नी से विपिन के बारे में पूछा। पत्नी ने विपिन को गोरखपुर में पढ़ाई करने की बात बताई लेकिन रविवार को महेंद्र को विपिन के गोरखपुर नहीं बल्कि कोहरगड्डी स्थित एक मदरसे में पढ़ने की बात का पता चला तो वह नाराज हो गया और उसने सोमवार को कोहरगड्डी पहुंच जमकर हंगामा किया।

सूत्रों ने बताया कि हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महेंद्र तथा विपिन को थाने ले गई। पुलिस की जांच में मौलवी पर विपिन को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करने का मामला सामने आया। विपिन की मां राबड़ी देवी ने पुलिस से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि कोहरगड्डी मदरसे के प्रधानाचार्य मुजीब उर्हमान ने उनकी आर्थिक स्थिति का लाभ उठाकर बेटे का धर्म परिवर्तन कराया और उसका नाम नूर आलम रख कर उसे मदरसे में रख लिया।

शिकायत के अनुसार, बेटे को वापस मांगने पर मुजीब उर्हमान ने धक्का-मुक्की व गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी भी दी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले पर पुलिस ने खड्डा थाने में सोमवार आठ सितंबर को उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त मुजीब उर्हमान को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

वैश्विक हालात के बीच धामी सरकार सतर्क, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर एसईओसी रखेगा कड़ी निगरानी

देहरादून। बदलते वैश्विक परिदृश्य और संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में खाद्य एवं आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता...

टीवीएस ने इलेक्ट्रिक स्कूटर आर्बिटर वी1 का किया अनावरण

लखनऊ। टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आॅर्बिटर वी1 लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे बास(बैटरी-एज-ए-सर्विस) मॉडल के...