back to top

एलडीए: कैसे हो विकास, जब बिना जोनल प्लान लागू कर दिया मास्टर प्लान

लखनऊ। शहर के विकास को लेकर बड़ी-बड़ी योजनाएं बनती हैं मगर जिस प्लान के आधार पर इन्हें जमीन पर उतारा जाना है, अफसर वो प्लान बनाना ही भूल गए। किसी भी विकास प्राधिकरण क्षेत्र के विकास के लिए महायोजना बनती है। इस महायोजना के तहत विकास को जमीं पर उतारने के लिए जोनल प्लान बनाया जाना जरूरी होता है।

यूपी के विकास प्राधिकरणों में जोनल प्लान बनाया ही नहीं गया। प्राधिकरणों का विस्तार होता गया। गांव जुड़ते गये, लेकिन यहां विकास कैसे होगा, शायद इसके लिए अधिकारी प्लान बनाना ही भूल गए। उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 के अनुसार महायोजना बनाए जाने के साथ साथ अथवा इसके लागू करने के बाद धारा-9 के अधीन जोनल डेवलपमेंट प्लान्स बनाना अनिवार्य है।

इसके बाद ही प्राधिकरण संबंधित क्षेत्र में विकास कार्य कर सकेगा। महायोजना-2031 को लागू तो कर दिया गया है। लेकिन जोनल प्लान न बनाने पर हाईकोर्ट को दखल देनी पड़ी। यही कारण कि जोनल डेवलपमेंट प्लान न होने से विस्तारित क्षेत्र के गांव प्राधिकरण में शामिल तो गए लेकिन यहां नक्शे नहीं पास हो पा रहे हैं। इससे यहां भवनों के मानचित्र को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। हाल यह है कि इन गांवों में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर जिला पंचायत से मकान बनाकर बेचे जा रहे हैं।

अपार्टमेंट बनाकर फ्लैट बेचकर धोखाधड़ी की जा रही है। अब बिल्डरों के सामने समस्या है प्राधिकरण नक्शा पास नहीं करता है और पंचायत से पास कराने पर कार्रवाई की जाती है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...