back to top

रुक्मिणी और श्री कृष्ण का विवाह आत्मा का परमात्मा से मिलन का प्रतीक: आचार्य उमेश मिश्रा

राजाबाजार के गीता भवन में रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति ‘सुहासिनी’ द्वारा राजाबाजार ‘गीता भवन’ में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन बुधवार को रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया गया। कथा के भक्तिमय प्रसंगों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा पांडाल ‘जय श्री कृष्णा’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा।
​कथा व्यास आचार्य उमेश कुमार मिश्रा ने कहा कि भगवान की शरणागत होने से ही जीव का कल्याण संभव है। जब तक मनुष्य संसार के मोह-माया में उलझा रहता है, वह वास्तविक शांति प्राप्त नहीं कर सकता। रुक्मिणी और श्री कृष्ण का विवाह आत्मा का परमात्मा से मिलन का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार देवी रुक्मिणी ने अपना सर्वस्व भगवान कृष्ण को समर्पित कर दिया, उसी प्रकार भक्तों को भी निष्काम भाव से भक्ति करनी चाहिए। गृहस्थ जीवन में रहते हुए भी यदि मनुष्य अपने कर्मों को भगवान के चरणों में अर्पित कर दे, तो उसका जीवन सार्थक हो जाता है।
​इस अवसर पर ‘सुहासिनी’ की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा रस्तोगी, मंत्री श्रीमती शालिनी रस्तोगी, कोषाध्यक्ष श्रीमती ऋचा रस्तोगी, संगठन मंत्री श्रीमती क्षमा रस्तोगी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती रागिनी रस्तोगी ने बताया कि गुरुवार को सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष का भव्य प्रसंग सुनाया जाएगा। इसके साथ ही कथा का विश्राम एवं पूणार्हूति होगी।

RELATED ARTICLES

निर्धन कन्याओं के कन्यादान संग श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सम्पन्न

​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय रस्तोगी समाज की महिला समिति 'सुहासिनी' द्वारा राजाबाजार स्थित 'गीता सत्संग भवन' में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का गुरुवार को श्रद्धापूर्वक...

गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवान

लखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज में सिक्खों के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जन देव जी के...

वरूथिनी एकादशी 13 को, शुभ योग में होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन वरूथिनी एकादशी मनाई जाती है। यह पर्व जगत के पालनहार...

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय जारी रखने उतरेगा पंजाब किंग्स

मुल्लांपुर। पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर...

‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने अपने अभिनय से अवध की शाम को बनाया खास

नाटक ‘मसाज’ में राकेश बेदी ने दिखाया जीवन का संघर्षलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में गुरुवार को नाटक 'मसाज' का...