back to top

कोविड की नई लहर से घबराया बाजार, सेंसेक्स 1,708 अंक टूटा, निवेशकों के 8.77 लाख करोड़ डूबे

मुंबई। कोविड-19 संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच निवेशकों की घबराहटपूर्ण बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 1,708 अंक का गोता लगा गया, जबकि निफ्टी 14,350 अंक के स्तर से नीचे आ गया। कारोबारियों ने कहा कि महामारी की दूसरी लहर उम्मीद से अधिक घातक साबित हो रही है और स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन के बीच भागीदार पुनरुद्धार को लेकर नए सिरे से आकलन करने लगे हैं।

डॉलर के मुकाबले रुपए में भी लगातार गिरावट से निवेशकों का भरोसा डगमगाया है। निवेशकों की घबराहटपूर्ण बिकवाली के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,707.94 अंक या 3.44 प्रतिशत के नुकसान से 47,883.38 अंक पर आ गया। यह 26 फरवरी के बाद सेंसेक्स में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 524.05 अंक या 3.53 प्रतिशत के नुकसान से 14,310.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में सिर्फ डॉ. रेड्डीज 4.83 प्रतिशत के लाभ में रहा जबकि अन्य में गिरावट आई है। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 8.60 प्रतिशत टूट गया। बजाज फाइनेंस, एसबीआई, ओएनजीसी, टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट दर्ज की गई।

बाजार में सोमवार को आई जोरदार गिरावट के बीच निवेशकों की 8.77 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डूब गई। बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटकर 200.85 लाख करोड़ रुपए रह गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में एक दिन में संक्रमण के 1,68,912 नए मामले आए हैं। महामारी की शुरुआत के बाद यह सबसे ऊंचा आंकड़ा है। देश में संक्रमण का आंकड़ा अब 1,35,27,717 पर पहुंच गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर कोविड से उबरने की दर घटकर 90 प्रतिशत से नीचे आ गई है। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, लॉकडाउन के क्रियान्वयन और कोविड के नए मामले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने से बाजार एक माह के निचले स्तर पर आ गया। इससे चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि उम्मीद से कहीं अधिक प्रभावित होने की आशंका है। नायर ने कहा, इसका प्रभाव समझा जाता है कि बैंकिंग और विवेकाधीन क्षेत्रों पर कहीं अधिक पड़ सकता है।

कारोबार का यह रुख अभी कुछ सप्ताह जारी रहेगा। कोविड के मामले घटने शुरू होने पर ही बाजार की स्थिति सुधरेगी। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 5.32 प्रतिशत तक की गिरावट आई। वैश्विक बाजार भी अपने रिकॉर्ड उच्चस्तर से नीचे आ गए। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। वहीं दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार बढ़त में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.31 रुपए प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपए में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट आई और यह 32 पैसे और टूटकर 75.05 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...