back to top

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का मार्केट कैप 1.30 लाख करोड़ बढ़ा, एचडीएफसी बैंक को अधिक फायदा मिला 

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.30 लाख करोड़ रुपये चढ़ गया। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सबसे अधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक रहा।

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 878.4 अंक या 1.34 प्रतिशत के लाभ में रहा। समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 37,262.86 करोड़ रुपये के उछाल से 12,30,015.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 24,356.24 करोड़ रुपये बढ़कर 16,56,934.23 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 23,436.22 करोड़ रुपये बढ़कर 12,59,902.86 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 12,271.34 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 5,20,706.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भारती एयरटेल का मूल्यांकन 11,101.41 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,95,368.83 करोड़ रुपये और इन्फोसिस का 11,039.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,09,957.34 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 5,592.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,48,943.59 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर की 2,267.36 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 5,90,839.97 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण।,718.63 करोड़ रुपये के लाभ से 5,51,932.70 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का।,111.59 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 6,79,479.96 करोड़ रुपये रहा।

शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एसबीआई, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

यह खबर पढ़े- पीएम किसान सम्मान निधि : इस राज्य में हजारों किसान अयोग्य, वापस करना पड़ेगा पैसा

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...