back to top

मार्गशीर्ष पूर्णिमा कल, बन रहा रवि योग का संयोग

इस योग में स्नान-दान करने से पाप कटते हैं
लखनऊ। हिंदू धर्म में पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन सुबह स्नान, व्रत और दान का बड़ा महत्व बताया गया है, जबकि रात में माता लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा की जाती है। हर साल यह तिथि मार्गशीर्ष के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर आती है। इस बार मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर रवि योग का संयोग बन रहा है, हालांकि भद्रा भी उसी दिन रहेगी। पंचांग के अनुसार पूर्णिमा तिथि 4 दिसंबर 2025 गुरुवार सुबह 8:37 बजे शुरू होगी और 5 दिसंबर शुक्रवार सुबह 4:43 बजे तक रहेगी। इस साल मार्गशीर्ष पूर्णिमा 4 दिसंबर को है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन रवि योग भी बन रहा है। रवि योग का समय सुबह 6:59 बजे से दोपहर 2:54 बजे तक है। इस योग में स्नान-दान करने से पाप कटते हैं और पुण्य बढ़ता है।

लक्ष्मी पूजा का समय
पूर्णिमा को प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। सूर्यास्त से कुछ देर पहले से प्रदोष काल शुरू हो जाएगा। इसी समय लक्ष्मी जी की पूजा करना सबसे शुभ माना गया है।

भद्रा का समय-
इस दिन भद्रा भी रहेगी। भद्रा सुबह 8:37 बजे से शाम 6:40 तक है। हालांकि भद्रा स्वर्ग लोक में होगी, इसलिए इसका कोई अशुभ प्रभाव नहीं माना गया है। राहुकाल- 1:29 पी एम से 2:48 पी एम तक।

मार्गशीर्ष पूर्णिमा का महत्व
इस दिन स्नान, दान और लक्ष्मी पूजा करने से धन, सुख और मानसिक शांति मिलती है। चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्र दोष शांत होता है और मन मजबूत होता है। घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करवाना भी बेहद शुभ फल देता है।

पूजा विधि:
मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। स्नान के बाद अन्न, वस्त्र, कंबल या अपनी क्षमता अनुसार दान करें, क्योंकि इस दिन दान को सबसे शुभ माना जाता है। घर के पूजा स्थान को साफ करके चौकी पर माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु और चंद्रमा का प्रतीक रखें। सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में घी का दीपक जलाकर लक्ष्मी जी को फूल, मिठाई, अक्षत और कमलगट्टा चढ़ाएं और ॐ श्री महालक्ष्म्यै नम: का जाप करें। चंद्रोदय के समय तांबे के लोटे में दूध, पानी और मिश्री मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और ॐ सोमाय नम: मंत्र बोलें। रात में सत्यनारायण भगवान की कथा सुनना और दीपक जलाकर शांति से मनोकामना करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...