back to top

पीएम मोदी व सीएम योगी सहित कई मंत्रियों ने चंद्रशेखर आज़ाद को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

नयी दिल्ली/ लखनऊ। स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आज देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह,रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्रियों,भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजाद के साहस, बलिदान और देशभक्ति की भावना को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद वीरता और साहस के प्रतीक थे। उन्होंने भारत की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और युवाओं को न्याय के लिए डटकर मुकाबला करने की प्रेरणा दी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आजाद को सच्चा देशभक्त बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी क्रांतिकारी भावना से अंग्रेजी शासन की नींव हिला दी। उन्होंने कहा,आजाद ने अंतिम सांस तक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया और राष्ट्र सेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।”

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चंद्रशेखर आजाद को मां भारती का सच्चा सपूत बताया और कहा कि आजाद ने स्वदेशी, स्वराज और भारतीय संस्कृति के प्रति जन जागृति पैदा की और स्वतंत्रता आंदोलन को जन-आंदोलन में बदला।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आजाद के समर्पण को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “मातृभूमि को परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंद्रशेखर आजाद को साहस और दृढ़ता का पर्याय बताया और कहा कि आजाद की बलिदान गाथा युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने कहा, “मां भारती के अनन्य उपासक, दृढ़ता, साहस और आत्मविश्वास के पर्याय, महान क्रांतिकारी, वीर हुतात्मा चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं! मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए आपने त्याग, संघर्ष और बलिदान की जो गाथा लिखी है, वह युगों-युगों तक राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी। वीर सपूत के चरणों में बारंबार प्रणाम!

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आजाद को वीरता का अद्वितीय प्रतीक बताते हुए उनके जीवन को मां भारती की सेवा में समर्पित बताया। उन्होंने कहा, मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व जीवन खपा देने वाले, साहस व वीरता के अद्वितीय प्रतीक, महान क्रांतिकारी, अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर कोटिश: नमन करता हूं!

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आजाद के क्रांतिकारी योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका प्रसिद्ध कथन, “दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं और आजाद ही रहेंगे।” उन्होंने कहा, “स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिवीर, अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। चन्द्रशेखर आजाद जी ने अपनी अद्वितीय देशभक्ति से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिलाने का काम किया और समस्त राष्ट्र को स्वतंत्रता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपने जीवन के सर्वोत्तम क्षणों को देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। उनका जीवन भारतीय स्वाधीनता संग्राम की एक अनमोल धरोहर है। दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं और आजाद ही रहेंगे” उनका यह वाक्य आज भी हम सभी के हृदय में गूंजता है तथा राष्ट्र सेवा हेतु हर भारतीय को प्रेरित करता है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के महानायक, अप्रतिम राष्ट्र भक्त, अदम्य साहस और वीरता के प्रतीक, महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! राष्ट्र के लिए उनका त्याग और बलिदान हर भारतवासी के हृदय में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को सदैव प्रज्वलित करता रहेगा।

RELATED ARTICLES

अम्बेडकरनगर: पांच हत्याओं के आरोपी आमिर का पुलिस एनकाउंटर, नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ में ढेर

अम्बेडकरनगर। जिले की पुलिस ने चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आमिर को सोमवार तड़के...

पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन, सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति की वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ में...

जोरहाट विस चुनाव: भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी की बंपर जीत, कांग्रेस के गौरव गोगोई को दी करारी शिकस्त

गुवाहाटी । असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई...

अम्बेडकरनगर: पांच हत्याओं के आरोपी आमिर का पुलिस एनकाउंटर, नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ में ढेर

अम्बेडकरनगर। जिले की पुलिस ने चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आमिर को सोमवार तड़के...

पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन, सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति की वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ में...

जोरहाट विस चुनाव: भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी की बंपर जीत, कांग्रेस के गौरव गोगोई को दी करारी शिकस्त

गुवाहाटी । असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई...

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...