back to top

जनवरी में मजबूत हुईं देश में विनिर्माण गतिविधियां : पीएमआई

नई दिल्ली। कुल बिक्री में तेजी तथा नए निर्यात ऑर्डरों के दम पर जनवरी में भारत के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में तीन महीने की सबसे अच्छी वृद्धि दर्ज की गई। कंपनियों ने नए ऑर्डरों के चलते जनवरी महीने के दौरान विनिर्माण तेज किया। एक सर्वेक्षण में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

आईएचएस मार्केट का विनिर्माण खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) जनवरी में बढ़कर 57.7 पर पहुंच गया। यह दिसंबर में 56.4 पर रहा था। यह पिछले तीन महीने की सबसे अच्छी तेजी है। पीएमआई का 50 से ऊपर रहना बताता है कि गतिविधियों में तेजी आई है, जबकि 50 से कम पीएमआई गतिविधियों में संकुचन का संकेत देता है। आईएचएस मार्केट की सहायक निदेशक (अर्थशास्त्र) पॉलिएना डी लीमा ने कहा, भारत के विनिर्माण क्षेत्र का पीएमआई जनवरी में सकारात्मक रहा है।

देश में कारोबारी धारणा में लगातार छठे महीने सुधार हुआ है और 2020 के मध्य में कोविड-19 संबंधी सुस्ती से अर्थव्यवस्था उबर रही है। उन्होंने कहा, कारखाने लगातार विनिर्माण तेज कर रहे हैं और नए काम मिलने से पता चलता है कि निकट भविष्य में क्षमता बढ़ाने की गुंजाइश है। साल की शुरुआत में नौकरियों में कमी आई है लेकिन यह कमी पिछले 10 महीने में सबसे कम रही है। मांग में सुधार के बाद भी जनवरी में विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के अवसर कम हुए हैं। जो कंपनियां नियुक्तियां करने से बच रही हैं, उनका कहना है कि वे कार्यबल को न्यूनतम रखने के सरकार के परामर्श को मान रही हैं। मु

द्रास्फीति के मोर्चे पर कीमतों का दबाव बढ़ा है। इसका कारण आपूर्ति श्रृंखला के पक्ष में क्षमता पर आया दबाव है। इस बीच टीकाकरण की शुरुआत, विपणन के बजट में विस्तार और नियोजित परियोजनाओं से कारोबारी धारणा में सुधार हुआ है। कंपनियों ने कोविड-19 टीके का स्वागत किया है और वृद्घि की संभावनाओं के प्रति अधिक आशावान हो गई हैं। यह स्थिति निवेश और रोजगार सृजन के लिए अनुकूल है।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...