back to top

एनकाउंटर में मारा गया बच्ची से रेप और मर्डर का आरोपी मनु

फर्रुखाबाद । फर्रुखाबाद जिले में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी और दुष्कर्म का आरोपी मनु ढेर हो गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके गांव के पास पहुंची थी। हालांकि पुलिस ने जब उसे सरेंडर करने के लिये कहा तो उसने सीधे पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी सेल्फ-डिफेंस में फायरिंग की, जिससे मनु को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बता दें कि मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा गांव का मनु बच्ची का अपहरण कर रेप और हत्या के मामले में फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था। गुरुवार रात में पुलिस को सूचना मिली कि बच्ची का अपहरण कर उसके साथ रेप करने और फिर हत्या करने का आरोपी मनु खटा गांव के पास छिपा हुआ है।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। यहां खटा गांव में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर इनामी आरोपी मनु को घेर लिया। पुलिस ने मनु को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने सरेंडर करने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी मनु को गोली लग गई। गोली लगने के बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इनामी अपराधी को मृत घोषित कर दिया।

बुआ के घर आई बच्ची से रेप के बाद की हत्या
बता दें कि मनु ने 27 जून अपनी बुआ के घर आई बच्ची का गांव के बाहर से अपहरण कर रेप किया था और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी थी। बच्ची का शव 28 जून को मैनपुरी जिले के भोगांव कोतवाली के देवीपुर गांव के खेत में पाया गया था। एनकाउंटर में मारे गए मनु के खिलाफ पहले भी हत्या और अपहरण जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

अम्बेडकरनगर: पांच हत्याओं के आरोपी आमिर का पुलिस एनकाउंटर, नेवतरिया बाईपास के पास मुठभेड़ में ढेर

अम्बेडकरनगर। जिले की पुलिस ने चार मासूम बच्चों और उनकी मां की निर्मम हत्या करने वाले मुख्य आरोपी आमिर को सोमवार तड़के...

पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का निधन, सीएम योगी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति की वरिष्ठ नेता और पूर्व भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पति पी.सी. जोशी का सोमवार सुबह लखनऊ में...

जोरहाट विस चुनाव: भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी की बंपर जीत, कांग्रेस के गौरव गोगोई को दी करारी शिकस्त

गुवाहाटी । असम के जोरहाट विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई...

घरेलू मैदान पर अपने रिकॉर्ड में सुधार करने का प्रयास करेगी दिल्ली कैपिटल्स

नई दिल्ली । दिल्ली कैपिटल्स को अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन हार झेलने के सिलसिले को खत्म करने के लिए मंगलवार को यहां...

सेंसेक्स 700 अंक से अधिक उछला, बंगाल से जुड़ी कंपनियों में जोरदार तेजी

मुंबई। विधानसभा चुनावों के रुझान में पांच में से तीन राज्यों में बीजेपी के आगे होने के बीच भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...

ईरान-पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बातचीत

इस्लामाबाद। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने फोन पर बात की। दोनों नेताओं...