back to top

मनोज बाजपेयी ने केआरके पर किया मानहानि का केस

नई दिल्लीबॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) ने इंदौर में क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK) के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। बता दें कि इससे पहले सलमान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट की मानें तो, केआरके ने मनोज बाजपेयी को लेकर एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसके बाद एक्टर ने यह कदम उठाया। इस पूरे मामले की जानकारी मनोज के वकील वकील परेश एस जोशी ने मीडिया को दी। वकील परेश एस जोशी ने बताया कि बाजपेयी की ओर से कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (JMFC) के सामने केआरके के एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत पेश की गई। इसमें केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई है।

वकील ने आगे कहा कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केआरके ने 26 जुलाई को बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था, जिससे अभिनेता की इंदौर के प्रशंसकों के बीच छवि धूमिल हुई। जोशी के मुताबिक बाजपेयी इस शिकायत के सिलसिले में इंदौर के कोर्ट में मंगलवार को उपस्थित हुए, जहां उन्होंने अपना बयान दर्ज कराया। इस मामले पर अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी। रिपोर्ट की मानें तो केआरके ने मनोज बाजपेयी पर ‘द फैमिली मैन 2‘ की रिलीज के बाद भी कई गंभीर आरोप लगाए थे। केआरके ने 26 जुलाई के ट्वीट में उन्होंने दर्शकों से मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को नहीं देखने का अनुरोध किया था। वहीं मनोज को ‘चरसी, गंजेड़ी’ कहकर संबोधित किया था।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...