back to top

मंगल भवन मंगल हारी, द्रवहुं सो दशरथ अजर बिहारी…

पांच हजार से अधिक भक्तों ने एक साथ गाई ब्रीदलेस हनुमान चालीसा

लखनऊ। बीकेटी स्थित एसआर ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूशन उस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक क्षण का साक्षी बना, जब नववर्ष 2026 का स्वागत 5,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने सामूहिक भजन-कीर्तन और दिव्य स्वरों के साथ किया। पूरा परिसर जय श्रीराम के गगनभेदी जयकारों, श्रीकृष्ण की मुरली की मधुर धुनों और सनातन चेतना से ओतप्रोत हो उठा। एसआर ग्रुप आॅफ इंस्टिट्यूशन में आयोजित भजन जैमिंग : एकत्व केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगीत, भक्ति और एकता की ऐसी आध्यात्मिक गाथा थी, जिसने उपस्थित हर व्यक्ति को आत्मिक स्तर पर जोड़ दिया। यह आयोजन एसआरजीआई द्वारा जलोटा अकादमी आॅफ स्पिरिचुअल म्यूजिÞक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स एवं डिजी मॉन्क के सहयोग से आयोजित किया गया। इस भव्य आध्यात्मिक उत्सव में 5,000 से अधिक श्रद्धालु, विद्यार्थी, परिवारजन एवं साधक एक साथ एक मंच पर एकत्र हुए और सामूहिक भजन-कीर्तन, नाम-स्मरण एवं दिव्य संगीत के माध्यम से एकता और एकत्व की अनुभूति की। कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि लखनऊ की आत्मा आज भी सनातन मूल्यों और अध्यात्म से गहराई से जुड़ी हुई है। श्रद्धा और संगीत से सजी इस आध्यात्मिक संध्या में संपूर्ण वातावरण सकारात्मक ऊर्जा, दिव्य चेतना और सनातन संस्कृति की गरिमा से भर उठा। वृंदावन, कैलाश, अयोध्या और द्वारका की अनुभूति कराते भजनों राम-राम जय राजा राम, मंगल भवन मंगल हारी, श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी, सत्यम् शिवम् सुंदरम, देवा श्री गणेश देवा सहित अनेक भक्तिगीतों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का समापन ब्रीदलेस हनुमान चालीसा के साथ हुआ, जिसने भक्तिमय वातावरण को शिखर तक पहुँचा दिया।

RELATED ARTICLES

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...

चैत्र नवरात्र में ग्रहों-नक्षत्रों के उत्तम और दुर्लभ संयोग

घटस्थापना के लिए दो शुभ मुहूर्तलखनऊ। इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस दिन कलश स्थापना के लिए भी...

शबद कीर्तन संग गुरु ग्रंथ साहिब पर हुई फूलों की वर्षा

बड़ी श्रद्धा से मनाया गयालखनऊ । गुरसिखी कैलेंडर अनुसार चैत माह से नए साल 2026 के पवित्र आगमन के उपलक्ष में लखनऊ की समूह...

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

एल्चे पर जीत से बार्सिलोना के करीब पहुंचा रियाल मैड्रिड

बार्सिलोना । फेडेरिको वाल्वरडे ने तीन मैचों में पांचवां गोल दागकर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा जिससे रियाल मैड्रिड एल्चे को 4-। से हराकर...

सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के सवाल पर विवाद, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के एक सवाल को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

पापमोचनी एकादशी व्रत आज, भक्त करेंगे श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। सभी एकादशी में पापमोचनी एकादशी को विशेष माना जाता है। इसके प्रभाव से साधक के पापों का नाश होता है और वह मोक्ष...