back to top

सीएपीएफ के खिलाफ ममता का गुस्सा टीएमसी की आसन्न हार का सबूत : शाह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय बलों के खिलाफ उनका गुस्सा विधानसभा चुनावों में आसन्न हार को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की निराशा का सबूत है। उन्होंने भरोसा जताया कि पहले तीन चरणों के चुनाव में जहां भी मतदान हुआ है उनमें से भाजपा 36 से 68 सीटों पर जीत जाएगी। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 91 पर तीन चरणों में मतदान हो चुका है।

शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, मैंने किसी मुख्यमंत्री या राजनीतिक दल के अध्यक्ष को ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते कभी नहीं देखा जैसा कि ममता बनर्जी केंद्रीय बलों के खिलाफ कर रही हैं। क्या वह अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही हैं? क्या वह अव्यवस्था की स्थिति पैदा करना चाहती हैं?

उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि वह थोड़ी समझदारी दिखाएं। उन्हें पता होना चाहिए कि केंद्रीय बल चुनावों के दौरान गृह मंत्रालय के अधीन काम नहीं करते। उनकी कमान निर्वाचन आयोग के पास होती है। शाह टीएमसी सुप्रीमो के उस दावे पर जवाब दे रहे थे जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि सीएपीएफ जवान शाह और गृह मंत्रालय के कहने पर मतदाताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं तथा डरा-धमका रहे हैं और उन्हें भाजपा के लिए वोट डालने को कह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बनर्जी की, अल्पसंख्यक वोटों के बंटवारे को रोकने के लिए की गई एकता की अपील यह दिखाती है कि अल्पसंख्यक मतदाता टीएमसी से दूर जा रहे हैं। शाह ने कहा कि बंगाल के लोग ममता बनर्जी के घुसपैठ रोकने में नाकाम रहने, सीएए के खिलाफ प्रदर्शन करने और तुष्टीकरण की राजनीति से नाराज हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...