back to top

ममता बनर्जी ने की निर्वाचन आयोग की निन्दा, अदालत जाने की दी धमकी

नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच गुरुवार को निर्वाचन आयोग की निन्दा की और आरोप लगाया कि उनकी पार्टी द्वारा चुनाव संबंधी कई शिकायत दर्ज कराए जाने के बावजूद चुनाव इकाई कोई कार्वाई नहीं कर रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर अदालत जाने की धमकी दी।

बनर्जी ने इसके साथ ही नंदीग्राम से अपनी जीत का विश्वास व्यक्त किया जहां डेढ़ दशक पहले उन्होंने तत्कालीन वाम मोर्चा सरकार द्वारा प्रस्तावित एक रसायन हब के खिलाफ किसान आंदोलन का नेतृत्व किया था। नंदीग्राम के बोयाल में बूथ नंबर सात के बाहर व्हीलचेयर पर बैठीं बनर्जी ने कहा, हमने सुबह से 63 शिकायत दर्ज कराई हैं। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हम इसे लेकर अदालत जाएंगे। यह अस्वीकार्य है।

उन्होंने आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग अमित शाह के इशारे पर काम कर रहा है। बनर्जी ने कहा, दूसरे राज्यों से आए गुंडे यहां व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख काफी समय से यह आरोप लगाती रही हैं कि मतदाताओं को धमकाने के लिए उनके प्रतिद्वंद्वी दूसरे राज्यों से गुंडे लेकर आए हैं। बनर्जी नंदीग्राम सीट से अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं जो तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

तृणमूल कांग्रेस ने बूथ नंबर सात पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की है और आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थकों ने पीटा। अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी हार रही है। बाद में, चुनाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बनर्जी से बात की तथा पुलिस बल बुलाया गया। इससे पूर्व, बनर्जी जब बोयाल पहुंचीं तो भाजपा समर्थकों ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद भीड़ तितर-बितर हुई। बाद में, बनर्जी इस बूथ से उन अन्य क्षेत्रों के लिए रवाना हो गईं जहां से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने समस्या की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह चुनाव में धन-बल के इस्तेमाल के चलते लोकतंत्र को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा, मैं नंदीग्राम को लेकर चिंतित नहीं हूं। मुझे जीत का विश्वास है, लेकिन मुझे लोकतंत्र के बारे में चिंता है।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने प्रेस फोटोग्राफरों के समक्ष विजय चिह्न वी प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी, पहले और दूसरे चरण में जिन सीटों पर मतदान हुआ है, उनमें से अधिकतर सीट जीतेगी। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि गृह मंत्री शाह केंद्रीय बलों को निर्देशित कर रहे हैं। यह शर्मनाक है। लोग उन्हें उचित जवाब देंगे। जिस तरह, यहां तक कि महिला पत्रकारों से भी धक्का-मुक्की की गई है, वह निन्दनीय है। उन्होंने कहा कि शाह को भाजपा के गुंडों को नियंत्रित करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...