back to top

मालिनी अवस्थी ने सय्या मिले लरकइयां के सुरों से बांधा समां

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे शिल्प समागम मेले में हुआ आयोजन

भारतीय पारंपरिक लोक धुनों की समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में चल रहे शिल्प समागम मेले में गुरुवार को प्रसिद्ध लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के परफॉरमेंस ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पहला गीत पांच पान नव नारियल पितृ पक्ष पर गया और उसके बाद ए चमके सितारा चुनरिया में, जगदम्बे घर दियरा बार अइनी हो, लिख लिख पतियां असुर पठावे, हाय मछरिया बिंदिया ले गइल, जमुना के तीर जैसे मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। दर्शको की फरमाइश पर अपने प्रसिद्ध और लोकप्रिय गीत सइयां मिले लड़कइयां गाकर समां बाध दिया। मालिनी अवस्थी के अलावा बाल किशन दुबे के ये शाम है मस्तानी, पल.पल दिल के पास और कहीं दूर जब दिन ढल जाए और साक्षी कुमारी ने तुम मुझे भुला ना पाओगे, गली में आज चांद निकला और हमें और जीन की चाहत ना होती, जैसे सदाबहार गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। शिल्प समागम मेले में प्रतिदिन आयोजित हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय पारंपरिक लोक धुनों की समृद्ध विरासत का प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के शीर्ष निगमों के माध्यम से आयोजित यह मेला 7 से 30 15 अक्टूबर तक चलेगा।

RELATED ARTICLES

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...