back to top

संवेदनशील विषय पर फिल्म बनाना गंभीर मसला

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन के मुताबिक किसी संवेदनशील विषय पर महिला किरदारों को अहम भूमिका में रखकर बनाई जाने वाली फिल्मों के बारे में आम तौर पर ऐसी धारणा बना ली जाती है कि वे बेहद गंभीर होंगी, लेकिन उनकी आगामी फिल्म मिमी पूरी तरह से इस धारणा को खारिज करती है। कृति की आगामी फिल्म मिमी राजस्थान के एक छोटे शहर में रहने वाली एक ऐसी लड़की की कहानी है जो अभिनेत्री बनना चाहती है, लेकिन रुपयों के बदले एक विदेशी दंपत्ति के लिए सरोगेट मां बन जाती है। मिमी एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।

 

अभिनेत्री ने दिए विशेष साक्षात्कार में कहा,महिला किरदारों की प्रधानता वाली फिल्मों से आम तौर पर गंभीर होने की अपेक्षा की जाती है। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों है, मैं यह समझ नहीं पाती। जब हम मिमी बना रहे थे, तो हमें पता चला कि कई लोग हमारी फिल्म को लेकर क्या कह रहे हैं और फिल्म से किस तरह की उम्मीदें की जा रही हैं। मिमी 2011 में समृद्धि पोरे द्वारा निर्देशित मराठी फिल्म मला आई व्हायचय पर आधारित है। मिमी का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है जबकि इसकी कहानी रोहन शंकर ने लिखी है।

 

 

कृति और लक्ष्मण इससे पहले लुका छुप्पीै में साथ काम कर चुके हैं। यह 30 जुलाई को जियो सिनेमा और नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 30 वर्षीय कृति ने कहा, किसी ने मुझसे कहा कि इस तरह की फिल्म के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म बेहतर रहेगा है। मुझे बाद में महसूस हुआ कि उन्हें लगा कि यह एक महिला प्रधान फिल्म है, इसलिए यह एक कलात्मक फिल्म होगी, फिल्म का विषय सरोगेसी (किराए की कोख) होने के कारण ऐसा माना जा रहा था कि यह एक गंभीर फिल्म होगी। कृति ने कहा कि फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने उन्हें जब इसकी कहानी सुनाई, उन्हें उसी समय समझ आ गया था कि इस विषय पर एक बेहतर फिल्म बन सकती है। कृति ने कहा कि यह फिल्म मुझे ऐसे समय में मिली जब मैं एक भावपूर्ण किरदार निभाने के लिए तरस रही थी।

 

 

मुझे लगा कि मैं फिल्म में अहम किरदार निभाने की यह जिम्मेदारी ले सकती हूं। मैं इस बात को लेकर बेहद खुश हूं कि कैसे इतना संवेदनशील, भावनात्मक विषय एक अत्यंत मनोरंजक कहानी बन गया जिसमें बहुत सारा हास्य है। कृति ने कहा कि वह खुद को बहुत भाज्ञशाली मानती हैं कि उन्हें शानदार विषयों पर बनने वाली फिल्मों में काम करने का मौका मिल रहा है। अभिनेत्री ने कहा कि एक कलाकार के तौर पर वह हमेशा से ही नये-नये विषयों पर काम करना चाहती थीं। दिल्ली में जन्मीं कृति ने अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में आई फिल्म हीरोपंती से की थी और तब से लेकर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा है।

 

कृति ने कहा, मेरी कोई फिल्मी पृष्ठभूमि नहीं रही है। मेरे पास किसी फिल्म स्कूल अथवा थिएटर प्रशिक्षण का अनुभव नहीं था। जब मैंने फिल्मी दुनिया में प्रवेश किया तो मैं यहां पूरी तरह से नयी थी। फिल्म के सेट पर कार्यशालाओं के जरिए मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैं हमेशा ही कुछ नया सीखने और करने की कोशिश करती हूं। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के लिए थोड़ा जोखिम तो उठाना ही पड़ता है।
कृति ने बॉलीवुड में अपने पदार्पण के बाद शाहरुख खान-काजोल अभिनीत दिलवाले में भी काम किया। सुशांत सिंह राजपूत के साथ उन्होंने राब्ता फिल्म में काम किया, लेकिन अश्विनी अय्यर तिवारी की कॉमेडी फिल्म बरेली की बर्फी से उन्हें विशेष पहचान मिली। आशुतोष गोवारिकर की 2019 में रिलीज हुई फिल्म पानीपत हालांकि बॉक्स आॅफिस पर कमाल नहीं कर सकी, लेकिन पार्वती बाई के रूप में कृति के रोल को लोगों ने बहुत पसंद किया।

 

कृति ने कहा, मैं अभी अपने करियर के उस मोड़ पर हूं, जहां मैं हमेशा नये-नये किरदार करने के लिए तरसती रहती हूं। जब आपकी कोई फिल्मी पृष्ठभूमि नहीं होती है और आप अपना करियर शुरू करते हैं, तो आपके करियर को रफ्तार पकड़ने में थोड़ा समय लगता है। शानदार पदार्पण होने के बावजूद आपको दूसरी फिल्म के लिए इंतजार करना पड़ता है। आपकी पहली फिल्म के आधार पर आपके काम को देखा जाता है। मिमी में कृति के अलावा अभिनेता पंकज त्रिपाठी, तम्हनकर, मनोज पाहवा और सुप्रिया पाठक भी अहम भूमिका में हैं।

RELATED ARTICLES

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

भारत-अफगानिस्तान वनडे 17 जून से, इकाना स्टेडियम में तैयारियां तेज, 15 जून तक लखनऊ पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी...

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा, कहा- पर्यावरण बचेगा तो ही सुरक्षित...

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में 'एक पेड़ मां के नाम'...

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने प्रकृति संरक्षण के महत्व को दर्शाने वाला एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...