back to top

महाराष्ट्र : इमारत ढहने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में पांच मंजिला आवासीय इमारत के मलबे से बचाव कार्य मंगलवार को जारी रहा और इस दौरान चार साल के एक बच्चे को बचा लिया गया, हालांकि उसकी मां की इस हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को मलबे से नौ और शव बरामद होने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई।

मृतकों में पांच पुरुष और पांच महिलाएं हैं। एक अधिकारी ने बताया कि मलबे से अब तक आठ लोगों को बचाया गया है और करीब 10 लोग अब भी लापता हैं। उन्होंने बताया कि इमारत ढहने के दौरान पत्थर लगने से घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने मंगलवार को तारिक गार्डन के बिल्डर और आर्किटेक्ट सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बिल्डर फारुक काजी, सलाहकार बाहुबली धामने और आर्किटेक्ट गौरव शाह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ठाणे के प्रभारी मंत्री एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री उद्घव ठाकरे के निर्देश के बाद मंगलवार तड़के बचाव और राहत कार्यों का जायजा लेने के लिए महाड पहुंचे।

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...