back to top

पीड़ितों पर ध्यान दे महाराष्ट्र और केंद्र सरकारें : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच चल रहे ट्रेनें चलाने को लेकर विवाद और राजनीतिक गतविधियों को बहुत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि आरोप-प्रत्यारोप में फंसने की बजाये मज़लूमों पर ध्यान दिया जाए ताकि उनकी ज़िन्दगी ख़राब न हो।

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि, ‘केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद के कारण लाखों प्रवासी श्रमिक अभी भी बहुत बुरी तरह से पिस रहे हैं जो अति दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। जरूरी है कि आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर इन मजलूमों पर ध्यान दें, ताकि कोरोना की चपेट में फंसकर इन लोगों की जिंदगी पूरी तरह बर्बाद होने से बच सके।’

बसपा मुखिया ने अपने ट्वीट में सरकारों से प्रवासी श्रमिकों और मेडिकल कर्मियों की उपेक्षा और प्रताड़ना पर भी तुरंत ध्यान देने की सलाह भी दी है। उन्होंने लिखा है, ‘वैसे भी चाहे बीजेपी की सरकारें हों या फिर कांग्रेस पार्टी की, कोरोना महामारी व लंबे लाॅकडाउन से सर्वाधिक पीड़ित प्रवासी श्रमिकों व मेडिकल कर्मियों के हितों की उपेक्षा व प्रताड़ना जिस प्रकार से लगातार की जा रही है वह भी उचित व देशहित में कतई नहीं है। सरकारों को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

बताते चलें कि कोरोना संक्रमण से प्रभावित लोगों की संख्या के लिहाज से मौजूदा समय में महाराष्ट्र सबसे आगे है। वहां इस समय केंद्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच प्रवासियों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाने को लेकर लगातार विवाद बना हुआ है। इसके अलावा, महाराष्ट्र की राजनीति भी गरमा गई है। बीते दिनों वहां के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से सत्ता-विपक्ष के नेताओं ने मुलाकात की थी, वहीं मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने भी उनसे मुलाकात की थी।

इसके बाद शिवेसना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि मुलाकात के कोई राजनीतिक निहितार्थ न निकाले जाएं और राज्य की सरकार मजबूत स्थिति में है। वहीं, महाराष्ट्र में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य सरकार कोरोना महामारी से निपटने में अक्षम है। पार्टी के अन्य नेताओं ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...