back to top

महाराष्ट्र : उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील संयंत्र में हादसा, 38 मजदूर झुलसे

वर्धा। महाराष्ट्र में वर्धा के पास बुधवार को उत्तम गलवा मेटालिक्स स्टील संयंत्र में एक भट्ठी की तपिश और उससे निकले कोयले के कणों के संपर्क में आने से 38 मजदूर झुलस गए। इनमें से छह की हालत गंभीर है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वर्धा के जिलाधिकारी विवेक भीमनवार ने कहा कि घायल मजदूरों को दो नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और गंभीर हालत वाले मजदूरों को उपचार के लिए नागपुर स्थानांतरित किया गया है। एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि वार्षिक मरम्मत के लिए मंगलवार शाम को भट्ठी बंद थी। बुधवार की सुबह साढ़े पांच बजे, 50 मजदूर भट्ठी से फ्लाई ऐश निकाल रहे थे जब उनसे में कुछ मजदूर तेज आंच और कोयले के कणों के संपर्क में आ गए।

वक्तव्य में कहा गया कि 28 घायलों को सावंगी के विनोबा भावे अस्पताल ले जाया गया और 10 मजदूरों को वर्धा के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह मजदूर, 40 प्रतिशत तक झुलस गए हैं और उन्हें बाद में आईसीयू में भर्ती किया गया। उत्तम मेटालिक्स, वर्धा शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और इस्पात की बेहद पतली चद्दरें (शीट) बनाने में इसकी विशेषज्ञता है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...