back to top

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत में मामूली सुधार, उप मुख्यमंत्री मौर्य पहुंचे अस्पताल

लखनऊ। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत बुधवार को भी गंभीर लेकिन नियंत्रण में बनी हुई है और डाक्टरों की एक टीम लगातार उन पर नजर रख रही है। मेंदाता अस्पताल के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बुधवार को बताया, महंत दास के गुर्दे (किडनी) ठीक से काम नही कर रहे हैं।

इसलिए डाक्टरों की टीम ने मंगलवार रात उन्हें डायलिसिस पर रखा। उसके बाद उनकी हालत में मामूली सुधार आया है। अभी वह जीवन रक्षक प्रणाली पर नही हैं, अगर आवश्यकता पड़ी तो दोबारा डायलिसिस की जाएगी। उन्होंने बताया कि आईसीयू में डाक्टरों की एक टीम उनकी चौबीसों घंटे निगरानी कर रही है। इससे पहले उन्होंने भाषा को बताया था कि सोमवार शाम को नृत्य गोपाल दास (84 साल) को थ्रोम्बोइमबोलिस्म के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीमारी में खून का थक्का फेफड़े के रास्ते हृदय में पहुंच जाता है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार दोपहर महंत नृत्य गोपाल दास का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे और वह करीब 15 मिनट तक वहां रहे और उन्होंने महंत के इलाज के बारे में डाक्टरों से जानकारी ली। इससे पहले सोमवार को उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...