back to top

खोखले लोगों से भरा है महागठबंधन: योगेंद्र यादव

कोलकाता। विपक्षी पार्टियों के एजेंडों पर शंका जाहिर करते हुए स्वराज इंडिया के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने रविवार को कहा कि महागठबंधन एक बड़ा मजाक है और यह विचारधाराहीन खोखले लोगों से भरा हुआ है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के सभी नेता जो भाजपा विरोधी या मोदी विरोधी होने का दावा कर रहे हैं, वह भी इन्हीं की तरह लोकतंत्र वरोधी और भ्रष्ट हैं।

उस पर कोई चर्चा नहीं हुई

यादव ने कहा, कोलकाता में एक बड़ी रैली हुई। लेकिन विचारधारा कहां है? आपका एजेंडा क्या है? उस पर कोई चर्चा नहीं हुई। किसानों की समस्या पर कोई बात नहीं हुई और न ही बेरोजगारी पर। मेरा मानना है कि इस गठबंधन के पास कोई दिशा दृष्टि नहीं है। यादव कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली का हवाला दे रहे थे। इस रैली में कई विपक्षी पार्टियों ने हिस्सा लिया और अगले लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए एकजुटता दिखाई। उन्होंने कहा, वे लोग कह रहे हैं कि मोदी लोकतंत्र विरोधी हैं लेकिन ममता बनर्जी क्या हैं? वह भी वही हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से पंचायत चुनाव नहीं होने दिया। उन्होंने विपक्ष को कोई रैली नहीं करने दी।

यह एक बड़ा मजाक है

आप भी अपने राज्य में दबंगई दिखा रही हैं। यादव ने कहा, और शरद पवार (राकांपा), अखिलेश यादव (सपा प्रमुख) और मायावती (बसपा प्रमुख), सभी देश को भ्रष्टाचार से बचाने का दावा कर रहे हैं। यह एक बड़ा मजाक है। यह महागठबंधन खोखले लोगों का गठबंधन है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सिर्फ विपक्ष है, केंद्र की मोदी सरकार का विकल्प नहीं है। यादव ने कहा कि महागठबंधन के ए नेता पांच साल उस समय कहां थे जब किसान आत्महत्या कर रहे थे और बेरोजगार युवाओं का आंदोलन चल रहा था। उन्होंने स्वराज इंडिया के हैशटैग आईकैन19- इंडियन सिटिजन एक्शन फॉर नेशन की शुरुआत की। यह पहल चुनावी राजनीति में नागरिकों के हस्तक्षेप को बढा़वा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। यादव ने कहा, हमारी क्षमता सैकड़ों सीट पर चुनाव लडऩे की नहीं है। हम कुछ सीटों पर हस्तक्षेप करेंगे। यह हमारा प्रयास है।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...