back to top

संगम नगरी में माघ मेला शुरू, मकर संक्रांति पर 12.5 लाख लोगों ने डुबकी लगाई

प्रयागराज। मकर संक्रांति पर्व पर गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पावन संगम में स्नान के साथ लगभग डेढ़ महीने तक चलने वाला माघ मेला सोमवार से शुरू हो गया। मेलाधिकारी दयानंद प्रसाद के मुताबिक, सोमवार दोपहर 12 बजे तक 12 लाख 50 हजार श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई।

उन्होंने बताया कि रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं का मेला क्षेत्र में आना जारी है जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं। तीर्थ पुरोहित आचार्य राजेंद्र मिश्र ने बताया कि मकर संक्रांति पर स्नान का मुहूर्त कल रात्रि दो बजकर 42 मिनट पर सूर्य के धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश के साथ शुरू हुआ और यह आज सूर्यास्त तक रहेगा।

उन्होंने कहा कि माघ मेला सर्दी के मौसम का मेला है और कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है तथा लोग आज तड़के से ही स्नान कर रहे हैं। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि स्नान के दौरान किसी तरह की अनहोनी से बचने के लिए 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ वाराणसी की दो टीम घाटों पर तैनात की गई हैं।

उन्होंने कहा कि माघ मेले को 786 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बसाया गया है और इसे पांच सेक्टर में बांटा गया है। अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आठ प्रमुख घाट बनाए गए हैं जिनकी लंबाई लगभग 3,300 फुट है तथा आगे स्नान पर्वों पर ये घाट और बढ़ाए जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, नदी पार करने की सुविधा के लिए छह पंटून पुल बनाए गए हैं और 3.5 किलोमीटर तक गहरे पानी में बैरिकेडिंग की गई है। उन्होंने कहा कि मेले में अपनों से बिछड़े लोगों को उनके परिजनों से मिलाने के लिए सात खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में 18,000 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं और दो अस्पताल खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए मेला क्षेत्र में।,800 जन शौचालय और 12,000 संस्थागत शौचालय स्थापित किए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र में 14 पुलिस थाने, 41 पुलिस चौकियां और 14 अग्निशमन केंद्र स्थापित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...