back to top

मध्य प्रदेश : हरदा में पटाखा कारखाने में विस्फोट, 7 लोगों की मौत और 63 घायल

हरदा/भोपाल। मध्य प्रदेश के हरदा शहर में मंगलवार को एक पटाखा कारखाने में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 63 घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कारखाने और उसके आसपास कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।

घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं जिसमें घटनास्थल पर रुक-रुक कर हो रहे धमाके के साथ ऊंची आग की लपटें दिखाई दे रही हैं और लोग खुद को बचाने के लिए भागते हुये नजर आ रहे हैं। हरदा के जिलाधिकारी ऋषि गर्ग नेबताया कि पटाखा कारखाने में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई और 63 अन्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि कारखाने और उसके आसपास कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात कर घटना के बारे में जानकारी मांगी है। मुख्यमंत्री ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी और होम गार्ड के महानिदेशक अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचने का निर्देश दिया।

अधिकारी ने बताया कि इंदौर, भोपाल के अस्पतालों और राज्य की राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को आपात स्थिति के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। आग पर काबू पाने के लिए इंदौर और भोपाल से भी दमकल गाड़ियां भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने घटना के संबंध में एक बैठक भी बुलाई है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...