back to top

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- देश की संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग हो रहा

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने भांजे रतुल पूरी के व्यापार से अपना कोई संबंध नहीं बताते हुए मंगलवार को कहा कि पुरी की गिरफ्तारी दुर्भावना से प्रेरित है और देश की संस्थाओं का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है। पुरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार देर रात धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के मौके पर यहां मानस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पुरी की गिरफ्तारी के सवाल पर संवाददाताओं से कहा, रतुल पुरी के व्यापार से मेरा कोई सम्बंध नहीं है..मेरा कोई संबंध कभी रहा भी नहीं है..पर ये जो गिरफ्तारी की गई है, मैं मानता हूं कि यह दुर्भावना से प्रेरित है..सब संस्थाओं का जिस तरह से राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, वह दु:ख की बात है।

 

उन्होंने कहा, मुझे पूरा विश्वास है, अदालत इस पर सही फैसला करेंगी…यह सब जनता के सामने है। कभी चिदंबरम, कभी अहमद पटेल, कभी शिवसेना के नेताओं के, कभी उद्योगपतियों के पीछे…. यह देश कहां घसीटा जा रहा है..? मैं किसी बात की परवाह नहीं करता। दूसरी ओर, भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई ने कहा है कि ईडी द्वारा पुरी के खिलाफ की गई कार्यवाही जांच के आधार पर है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने पीटीआई भाषा को बताया कि देश का धन लूटने में शामिल लोगों को किसी के संबंधी होने के बावजूद जांच से मुक्त नहीं होने दिया जाएगा। मालूम हो कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को ईडी ने 354 करोड़ रुपए के बैंक ऋण धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...