back to top

मध्यप्रदेश : नहर में गिरी बस, 45 लोगों की मौत, मृतकों के परिजनों को दी जायेगी आर्थिक मदद

भोपाल/सीधी/रीवा। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी एक बस मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिर गई। हादसे में 20 महिलाओं सहित 45 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, सात लोग तैरकर सुरक्षित नहर से बाहर आने में सफल रहे। रीवा के संभागीय आयुक्त राकेश जैन ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि हादसे की जांच मजिस्ट्रेट से कराने का आदेश दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बचाव दलों ने बाणसागर नहर से अभी तक 45 शवों को बाहर निकाला लिया है।

मृतकों में 20 महिलाएं, 24 पुरूष एवं एक बच्चा है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद सात लोग तैरकर सुरक्षित नदी से बाहर आ गये हैं। जैन ने बताया कि इस घटना के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गये हैं। उन्होंने कहा कि यह हादसा सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पटना गांव में हुई। बस सीधी से सतना जा रही थी। उन्होंने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम एवं स्थानीय प्रशासन अब भी राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह हादसा सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ और उस समय नहर में करीब 25 फुट गहरा पानी था। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, सीधी की दुर्भाज्ञपूर्ण घटना को लेकर मैं लगातार प्रशासन और राहत कार्य में जुटे लोगों के संपर्क में हूं। मन बहुत व्यथित है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी। मेरी अपील है कि सभी धैर्य रखें। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, मृतकों के परिजनों को तात्कालिक सहायता के रूप में 10-10 हजार रुपये भी दिए गये हैं।

चौहान ने कहा कि इस हादसे में घायल लोगों के इलाज की सारी व्यवस्था प्रदेश सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि हम इन लोगों का निशुल्क इलाज करेंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 39 शवों के पोस्टमॉर्टम कर लिए गये हैं और इनमें से 34 को प्रशासन द्वारा उनके परिजनों के साथ उनके गांवों के लिए रवाना कर दिया गया है, जबकि बाकी शवों को जल्द ही उनके गांवों तक रवाना कर दिया जाएगा।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में भयावह बस दुर्घटना को लेकर मंगलवार को शोक जताया और हादसे में मारे गये लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने को मंजूरी दी। मोदी ने कहा, मध्य प्रदेश के सीधी में बस दुर्घटना भयावह है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। स्थानीय प्रशासन बचाव और राहत कार्य में सक्रिय रूप से शामिल है।

उनके कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सीधी में बस दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि मंजूर की है। गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...