back to top

मा रैनीज ब्लैक बॉटम को बाफ्टा में मिले दो पुरस्कार

लंदन। 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलिविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार समारोह के पहले दिन विओला डेविस अभिनीत मा रैनीज ब्लैक बॉटम को तकनीकी श्रेणी में दो पुरस्कार मिले। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह को दो दिवसीय कार्यक्रम कर दिया गया है।

बाफ्टा समारोह के पहले दिन की मेजबानी ब्रिटिश रेडियो की जानीमानी हस्ती क्लारा अमफो ने की। इस समारोह का आयोजन शनिवार को ऑनलाइन किया गया और इसमें आठ श्रेणियों के लिए विजेताओं के नामों की घोषणा की गई। मा रेनीज ब्लैक ब्लैक बॉटम को बेहतरीन पोशाक डिजाइन और सर्वश्रेष्ठ मेकअप के लिए पुरस्कार मिले।

गैरी ओल्डमैन अभिनीत डेविड फिन्चर की ‘मंक’ ने सर्वश्रेष्ठ निर्माण डिजाइन के लिए पुरस्कार जीता, जबकि फिल्म निर्माता क्रिस्टोफर नोलान की जासूसी थ्रिलर फिल्म टेनेट ने सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव के लिए पुरस्कार जीता। रिज़ अहमद अभिनीत साउंड ऑफ मेटल ने सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग ट्रॉफी ‘रॉक्स’ के लिए लुसी पारडी को मिली।

फराह नेबुलसी की द प्रेजेंट को सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश लघु फिल्म और द आउल एंड द पुसीकैट ने सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश लघु एनीमेशन का पुरस्कार जीता। इस समारोह में अभिनेता, निर्देशक एवं लेखक नोएल क्लार्क को सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...