back to top

लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने संभाला कार्यभार

लखनऊ। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडेय ने बुधवार को लखनऊ के पहले पुलिस कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। सोमवार को उप्र सरकार की मंत्रिमंडल बैठक में प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आर्थिक राजधानी नोएडा में पुलिस कमिश्नर व्यवस्था को मंजूरी दी गई थी।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पांडेय ने पत्रकारों से कहा, हमारी पूरी कोशिश होगी कि मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों ने हम पर जो विश्वास जताया है हम उस पर खरे उतरें। पिछले कुछ वर्षों में कानून-व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है और हम इसमें और अधिक सुधार लाना चाहेंगे।

साथ ही उन्होंने कहा हम स्मार्ट पुलिसिंग करेंगे और जनता के प्रति ज्यादा संवेदनशील होकर काम करेंगे। हमारे दल 24 घंटे काम करेंगे और एक अधिकारी दिन-रात यहां मौजूद रहेगा, जनता की समस्याओं को सुनेगा और काम करेगा। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में सभी पुलिस अधिकारी कार्यभार ग्रहण करेंगे और अभी से काम करना शुरू कर देंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...