आज से खुला लखनऊ विश्वविद्यालय, प्रशासनिक कार्य शुरू

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय 27 दिसम्बर से खुल जाएगा। इसकी जानकारी देते हुये कुलपति शैलेश कुमार शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय में शैक्षणिक कार्य स्थगित है।

लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रशासनिक कार्य आयोजित किए जाएंगे और विभाग से सम्बन्धित जो भी कार्य है, उन्हें भी किया जाएगा। इसके अलावा स्थगित हुई परीक्षाओं की तिथि पूर्व में ही 7 जनवरी से दी जा चुकी है। लखनऊ विश्वविद्यालय सहित संबद्ध कालेजों में नागरिकता कानून के विरोध में हुए उग्र प्रदर्शन के बाद से जिलाधिकारी के निर्देश पर छुट्टी घोषित कर दी गयी थी।

इसके साथ ही विश्वविद्यालय व सम्बद्ध महाविद्यालयों में होनी वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था और अब नई परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गयी है। उसी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा आयोजित होगी।

RELATED ARTICLES

कारगिल युद्ध के नायकों के परिवारों को भारतीय सेना ने 26वें विजय दिवस से पहले किया नमन

लखनऊ। कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ से पहले भारतीय सेना ने एक भावुक अभियान की शुरुआत की है, जिसमें उन्होंने 1999 के कारगिल...

श्रीशंकर ने पुर्तगाल में लंबी कूद का खिताब जीता

नयी दिल्ली। भारत के स्टार लांग जंपर मुरली श्रीशंकर ने पुर्तगाल के माइया में विश्व एथलेटिक्स उपमहाद्वीपीय टूर के कांस्य स्तर के टूर्नामेंट मीटिंग...

रूस ने यूक्रेनी सैन्य प्रतिष्ठानों पर किया बड़ा हमला

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि शनिवार देर रात रूसी सेना ने यूक्रेन के सैन्य प्रतिष्ठानों पर बड़ा हमला किया है। मंत्रालय...