back to top

पैडमैन की भूमिका में आया लखनऊ प्रशासन और नगर निगम

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों को सील किए जाने के फैसले के बीच लखनऊ जिला प्रशासन और नगर निगम आर्थिक तौर पर कमजोर बालिकाओं और महिलाओं तक मुफ्त सेनेटरी नैपकिन और हैंड वाश सैशे (हाथ धोने वाले साबून का पाउच) पहुंचाएगा।

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम और जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने महिलाओं-बालिकाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पैड, साबुन और सेनेटाइजर उपलब्ध कराने के लिए 1090 चौराहे से छह सखी वैन वाहनों को झंडी दिखा कर रवाना किया।

मंडलायुक्त मेश्राम ने बताया कि कोविड-19 के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के कारण जिला प्रशासन द्वारा डूडा और नगर निगम के सहयोग से नगर क्षेत्र में छह सखी वैन के जरिए आर्थिक तौर पर कमजोर महिलाओं-बालिकाओं को मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराया जाएगा।

जिलाधिकारी प्रकाश ने बताया, बहुत सी महिलाएं और लड़कियां लॉकडाउन के कारण ऐसे जगहों में फंसी हुई हैं जहां सेनेटरी नैपकिन की उपलब्धता नहीं है। उन्हें नैपकिन मुहैया कराने के लिए पूरा रुट चार्ट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए एक हेल्पलाइन नम्बर 7905323611 भी जारी किया जा रहा है जिस पर लोग कॉल कर वे चीजें निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...