back to top

अस्पतालों को लेकर उप राज्यपाल का फैसला होगा लागू : केजरीवाल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार केंद्र के फैसले और उप राज्यपाल अनिल बैजल के दिल्ली में सरकारी और निजी अस्पतालों को सिर्फ दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित नहीं होने के आदेश को लागू करेगी क्योंकि यह समय असहमति और बहस का नहीं है। ऑनलाइन एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां हैं क्योंकि आंकड़ें यह दिखा रहे हैं कि दिल्ली में आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि अन्य राज्यों से जैसे ही लोग इलाज के लिए दिल्ली आना शुरू करेंगे दिल्ली को 31 जुलाई तक 1.5 लाख बिस्तरों की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार सभी को इलाज मुहैया कराने के लिए ईमानदार प्रयास करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 1.5 लाख बिस्तरों में से ऐसा अनुमान है कि 80,000 बिस्तरों की जरूरत दिल्ली के लोगों को होगी। उन्होंने कहा कि यह गणना इस पर आधारित है कि कोरोना वायरस महामारी से पहले यहां के अस्पतालों में 50 फीसदी बिस्तर दूसरे राज्यों के मरीजों से भरे थे। केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग टीवी चैनलों पर कह रहे हैं कि केंद्र और उप राज्यपाल के पास दिल्ली की चुनी हुई सरकार के फैसले को पलटने का अधिकारी नहीं हैं, जो भारी बहुमत से जीतकर आई है।

उन्होंने कहा, हालांकि हम केंद्र के फैसले और उप राज्यपाल के आदेश को पूरी भावना के साथ लागू करेंगे क्योंकि यह समय असहमति और बहस का नहीं है। मैं सरकार और राजनीतिक पार्टियों में बैठे लोगों को यह संदेश देता हूं कि यह लागू होगा। उन्होंने कहा, यह समय राजनीति करने का नहीं है। हम सभी को साथ मिलकर लडऩा होगा और कोविड-19 को हराना होगा। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले दिनों में वह खुद होटलों और भोज स्थलों को स्वास्थ्य सुविधा में बदलने की तैयारी की निगरानी के लिए बाहर निकलेंगे।

मंगलवार को उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले बढ़ेंगे और जुलाई अंत तक यह 5.5 लाख तक पहुंच जाएंगे। संवाददाता सम्मेलन में केजरीवाल ने अन्य राज्य सरकारों से आग्रह किया है कि वे अपने चिकित्सा ढांचे को मजबूत करें ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली आने की जरूरत न पड़े।

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के लोगों से अपील की कि वह तीन चीजों मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और हाथ धोने को बड़े आंदोलन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा, कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हमें खुद को बचाना है। अगर कोई इन तीन नियमों का पालन नहीं कर रहा है तो हमें उनसे हाथ जोड़कर विनती करनी होगी कि कृप्या यह सारी चीजें करें जैसा कि आपने सम-विषम में किया था।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अब तक 31,000 मामले आए हैं जिनमें से 18,000 लोगों का उपचार चल रहा है। करीब 15,000 मरीजों का इलाज घर में ही पृथकवास में हो रहा है। मुख्यमंत्री के अनुसार पिछले आठ दिनों में करीब 1,900 कोविड-19 मरीजों को बिस्तर मिला है और 4,200 बिस्तर खाली हैं। यह दावा ऐसे समय में आया है जब लोग अस्पतालों में बिस्तरों की कमी की शिकायतें कर रहे हैं।

उन्होंने तंत्र में खामियों को उजागर करने के लिए मीडिया का शुक्रिया अदा किया और आग्रह किया कि मीडिया ऐसा करना जारी रखे। बुखार और गले में खराश की शिकायत के बाद केजरीवाल मंगलवार तक खुद को पृथक रखे हुए थे। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने के लिए लोगों की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह अब अच्छा महसूस कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

RELATED ARTICLES

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...

राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कई राज्यों में कांग्रेस का प्रदर्शन

नयी दिल्ली। नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आधिकारिक आवास के बाहर धरने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाद्रा एवं...