back to top

रसोई गैस की कीमत में प्रति सिलिंडर 15 रुपये की वृद्धि

पेट्रोल, डीजल की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर

 

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईधन की कीमतों में तेजी के मद्देनजर बुधवार को रसोई गैस एलपीजी की कीमत में 15 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गयीं। सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमतें बढ़ायी गयी हैं। इसके साथ 14.2 किलोग्राम के सिलिंडर की कीमत में जुलाई से अब तक कुल 90 रुपये बढ़ाए गए हैं। सरकारी खुदरा र्इंधन विक्रेता कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली और मुंबई में अब रसोई गैस की कीमत 899.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गयी है। वहीं कोलकाता में यह 926 रुपये है।

 

 

 

सरकार ने समय-समय पर वृद्धि करके ज्यादातर शहरों में एलपीजी पर सब्सिडी को समाप्त कर दिया है। आम परिवार, जो एक वर्ष में रियायती दरों पर 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर का हकदार है, और मुफ्त कनेक्शन पाने वाले उज्ज्वला योजना लाभार्थी, अब बाजार मूल्य का भुगतान करते हैं। पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 502 रुपये हो गयी है। जुलाई के बाद से रसोई गैस की कीमतों में यह चौथी वृद्धि है। जुलाई में कीमतों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी थी। इसके बाद 17 अगस्त और एक सितंबर को 25-25 रुपये की बढ़ोतरी की गयी। साथ ही पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गयी।

 

 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 102.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 91.42 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह मुंबई में यह क्रमश: 108.96 और 99.17 है। स्थानीय करों के आधार पर कीमतें राज्यों में अलग-अलग होती हैं। सरकारी खुदरा ईधन विक्रेताओं ने पिछले कुछ दिनों में घरेलू दरों और लागत के बीच तालमेल रखने करने के लिए मामूली वृद्धि का सहारा लिया है। लेकिन ओपेक प्लस (तेल उत्पादक देशों) द्वारा उत्पादन में वृद्धि को प्रति दिन चार लाख बैरल पर सीमित करने से अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड की कीमत 82.92 डॉलर प्रति बैरल हो गयी है जिसकी वजह से र्इंधन की कीमतों में बड़े अनुपात में वृद्धि की जा रही है। सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में सुधार की उम्मीद में तेल कंपनियों ने बढ़ोतरी को मामूली स्तर तक रखा था।

 

एक सूत्र ने कहा, तेल विपणन कंपनियों ने अभी तक पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में मामूली वृद्धि की है। हालांकि, कीमत में सुधार नहीं होने की स्थिति में, काफी मूल्य वृद्धि की जा सकती है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को ईधन की ऊंची कीमतों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। राष्ट्रीय राजधानी में अपने मंत्रालय के एक कार्यक्रम के दौरान ईधन की कीमतों के बारे में पूछे जाने पर, पुरी ने कहा, छोड़ोै और इसके बाद वहां से चले गए। लगभग तीन हफ्ते के ठहराव के बाद ईधन की कीमतों में सातवीं बार की गयी वृद्धि के साथ देश के ज्यादातर बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली गयी है।

 

इसी तरह, कीमतों में 10वीं बार वृद्धि के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई शहरों में डीजल की कीमत भी 100 रुपये प्रति लीटर के पार चली गयी है। बाजार में ऊर्जा की कमी के बावजूद, ओपेक प्लस द्वारा आपूर्ति की अपनी योजनाबद्ध क्रमिक वृद्धि को बनाए रखने के फैसले के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें लगभग सात साल के उच्च स्तर पर पहुंच गयीं। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट की कीमत बढ़कर 82.92 डॉलर प्रति बैरल हो गयी। तेल का शुद्ध आयातक होने के नाते, भारत पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुसार रखता है।

 

एक महीने पहले ब्रेंट की कीमत लगभग 72 डॉलर प्रति बैरल थी। सऊदी अरब द्वारा बेची जाने वाली रसोई गैस की कीमत में काफी तेजी आयी है। यह मई के 483 डॉलर प्रति टन से बढ़कर अक्तूबर में 797 डॉलर प्रति टन हो गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों – इंडियन आयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने क्रमश: 24 सितंबर और 28 सितंबर से डीजल एवं पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का सिलसिला फिर से शुरू कर दिया जिसके साथ ही उससे पिछले कुछ समय से मूल्य वृद्धि पर लगी रोक समाप्त हो गयी।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...