back to top

उम्मीद से लंबा ब्रेक तेज गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती : नेहरा

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि लगातार तीन महीने से ज्यादा समय तक नहीं दौड़ना तेज गेंदबाजों की फिटनेस में बाधा बन सकता है। बल्लेबाज योग और ट्रेनिंग से खुद को फिट बनाए रख सकते हैं लेकिन तेज गेंदबाजों के लिए सिर्फ इन सबसे काम नहीं चलेगा और उन्हें जल्द ही दौडऩा शुरू करना होगा।

कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए भारत में तीन हफ्ते का लॉकडाउन लगा है और यह अब दूसरे हफ्ते में है। देश में अभी तक इससे 3,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी हैं। सारी खेल गतिविधियां बंद हो चुकी हैं जिससे शीर्ष खिलाड़ियों को घर पर रहना पड़ रहा है और वे खुद को फिट रखने की कोशिश कर रहे हैं जबकि उन्हें उम्मीद है कि हालात सामान्य होने पर फिर से खेल शुरू हो जाएंगे।

नेहरा ने कहा, चलिए कुछ परिस्थितियां देखते हैं, जैसे कि अगर लॉकडाउन 15 अप्रैल को खत्म हो जाता है तो सामाजिक जीवन के सामान्य होने में काफी समय लगेगा। उन्होंने कहा, अगर आप मुझे पूछोगे तो मुझे जुलाई से पहले किसी भी क्रिकेट गतिविधि की उम्मीद नहीं दिखती। इसलिए शुरूआत होने से पहले यह लंबा ब्रेक है तो तेज गेंदबाजों के लिए फिट रहना सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारतीय टीम के पूर्व फिजियो जॉन ग्लोस्टर की तरह नेहरा को भी लगता है कि ज्यादातर क्रिकेटरों के लिए जगह की कमी समस्या है और तेज गेंदबाजों के साथ यह ज्यादा परेशानी भरा है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के गेंदबाजी कोच रह चुके नेहरा ने कहा, तेज गेंदबाजों के लिए दौडऩे के लिए जगह की कमी होती है। लेकिन इन हालातों से बचा नहीं जा सकता। इसलिए जिसके पास भी 15 मीटर से 20 मीटर तक का बगीचा है, उन्हें एक हफ्ते में तीन बार इस पर दौडऩा (शटल रन करना) चाहिए जब तक वे मैदान पर ट्रेनिंग के लिए वापसी नहीं कर लेते।

भारत के लिए 164 अंतरराष्ट्रीय मैच (17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20) खेलने वाले नेहरा ने कहा, आप योग या फ्री वेट कर सकते हो, तेज गेंदबाजों के लिए भागने से बेहतर कुछ नहीं है। इसमें उनका अभ्यास बल्लेबाजों से काफी अलग होता है। लेकिन तेज गेंदबाजों को साइकिलिंग या तैराकी की तुलना में दौड़ने की जरूरत क्यों होती है तो इस पर उन्होंने कहा, यह महज ह्दय गति की बात नहीं है बल्कि आपको गेंदबाजी में काम आने वाली मासंपेशियों जैसे हैमस्ट्रिंग, ग्लूट्स, ग्रोइन और काफ को सक्रिय रखना जरूरी होती है। तैराकी, साइकिलिंग और दौडऩे में से विकल्प में से मैं क्रिकेटर होने के नाते दौडऩा चुनूंगा।

हालांकि उन्होंने छत पर दौडऩे वालों को सलाह देते हुए कहा, अगर आप सूर्य नमस्कार कर रहे हो तो ठीक है लेकिन अगर आप भागना या शटल रन शुरू करोगे तो आप अपने घुटने और टखनों को नुकसान पहुंचाओगे। इसलिए पेशेवर खिलाड़ियों को पांच सितारा होटल में हार्ड कोर्ट पर टेनिस खेलने से बचना चाहिए। ये सीमेंट के कोर्ट होते हैं।

उन्हें भरोसा है कि बीसीसीआई या आईसीसी खिलाड़ियों को तैयारी के लिए कम से कम एक महीने का समय देंगे क्योंकि कोई भी अचानक से खेलना शुरू नहीं कर सकता। नेहरा ने कहा, किसी को भी चोट लग सकती है। जिस तेज गेंदबाज ने कम ट्रेनिंग की होगी वह ज्यादा ट्रेनिंग वाले की तुलना में ज्यादा फिट हो सकता है। खेल में ऐसा ही है। लेकिन हां, मुझे उम्मीद है कि अगर लॉकडाउन समाप्त होता है तो उनके पास ट्रेनिंग के लिए मैदान होंगे।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...