back to top

लोकसभा चुनाव 2019: मायावती का ऐलान, कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में नहीं करेंगे गठबंधन

लखनऊा। लोकसभा चुनाव में भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों के महागठबंधन की संभावनाओं को झटका लगा है। बसपा ने मंगलवार को साफ कर दिया कि वह 11 अप्रैल से शुरू हो रहे चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। मायावती ने एक बयान में कहा, ए बात पुन: स्पष्ट की जा रही है कि बहुजन समाज पार्टी किसी भी राज्य में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी।

बसपा सुप्रीमो की टिप्पणी ऐसे दिन आई

बसपा सुप्रीमो की टिप्पणी ऐसे दिन आई, जब कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक अहमदाबाद में चल रही है। सपा के साथ उत्तर प्रदेश में चुनाव पूर्व गठबंधन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बसपा व सपा का गठबंधन दोनों ओर से परस्पर सम्मान व पूरी नेक नियति के साथ काम कर रहा है। यह परफेक्ट एलायन्स माना जा रहा है जो सामाजिक परिवर्तन की जरूरतों को पूरा करता है तथा भाजपा को पराजित करने की क्षमता भी रखता है और देशहित में यह आज की आवश्यकता है। इसबीच, आयकर विभाग ने मंगलवार को मायावती के पूर्व सचिव और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी नेतराम के दिल्ली और लखनऊ परिसरों में छापा मारकर तलाशी ली।

यह छापेमारी कथित कर चोरी के…

यह छापेमारी कथित कर चोरी के मामले में की गई है। वर्ष 1979 बैच के उत्तर प्रदेश काडर के अधिकारी नेतराम ने मायावती के मुख्यमंत्री काल में कई शीर्ष पदों पर काम किया। नेतराम वर्ष 2002-03 में मायावती के सचिव भी रहे। उल्लेखनीय है कि सपा-बसपा ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में गठजोड़ किया है। कांग्रेस को इससे बाहर रखा गया हालांकि सपा-बसपा ने तय किया कि वे रायबरेली और अमेठी से अपने उम्मीदवार नहीं उतारेंगे। अमेठी से इस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रायबरेली से उनकी मां सोनिया गांधी लोकसभा सांसद हैं।  प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से सपा 37 पर और बसपा 38 पर चुनाव लडेगी। तीन सीटें अजित सिंह के नेतृत्व वाले रालोद के लिए छोडी गई हैं।

बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर

बसपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, अमरोहा, मेरठ, गौतमबुद्घ नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, आगरा और फतेहपुर सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है । वह आंवला, शाहजहांपुर, धौरहडा, सीतापुर, मिश्रिख, मोहनलालगंज, सुल्तानपुर, प्रतापगढ, र्फूखाबाद, अकबरपुर, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, आंबेडकरनगर, कैसरगंज, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, घोसी, सलेमपुर, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर और भदोही से भी उम्मीदवार उतारेगी । उत्तर प्रदेश को छोड़ अन्य विभिन्न राज्यों के पार्टी नेताओं को नई दिल्ली में संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि बसपा से चुनावी गठबंधन के लिए कई पार्टियाँ काफी आतुर हैं, लेकिन थोड़े से चुनावी लाभ के लिए हमें ऐसा कोई काम नहीं करना है जो पार्टी मूवमेन्ट के हित में बेहतर नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...