back to top

लोहड़ी पर्व : अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी…

सिख समाज के लोगों ने तिल और मूंगफली डालकर एक-दूसरे को दी बधाई, घर से गुरुद्वारे तक लोहड़ी की धूम

लखनऊ। सुंदर मुंदरिए ओए, तेरा कौन विचारा होए, दूल्हा पट्टी वाला होए। दूल्हे तीहि ब्याई सेर शक्कर पाई…, किन-किन चूरी कुट्टी, अस्सा मल लई तेरी ड्योडी माये नि सहनु दे लोहड़ी…ऐसे ही लोकगीतों से शुक्रवार की शाम पूरी तरह गूंज रही थी। कड़ाके की ठंड के बीच खुशियों का स्वागत करती लोहड़ी को मनाने के लिए शहर उमड़ पड़ा। भांगड़े और गिद्दे पर धूम मचाती कुड़ियों-मुंडों ने शनिवार को जमकर लोहड़ी मनाई।
सिख समाज के लोगों ने जलती लकड़ियों के ढेर में तिल और मूंगफली डालकर एक-दूसरों को लोहड़ी की बधाई दी और नाचते-गाते पर्व मनाया। जिनके घर शिशु का जन्म हुआ था या दुल्हन आई थी, उनके आंगन की रौनक देखते ही बनी। गुरुद्वारों में भी शबद कीर्तन हुए।
फैजाबाद रोड स्थित इन्द्रप्रस्थ स्टेट अपार्टमेंट में सर्वधर्म समभाव के रूप में लोहड़ी मनाई गई। लोगों ने आग के चारों ओर नाचते-गाते तिल के लड्डू, पॉपकार्न, गजक और रेवड़ी का आनंद लिया। आर्य नगर में रहने वाले दलजीत सिंह ने अपने पौत्र की पहली लोहड़ी धूमधाम से मनाई। इसी तरह पान दरीबा में रहने वाली परम सिंह ने घर में पत्नी लवलीन को पहली लहड़ी पर भांगड़े और गिद्दे का आयोजन किया।

शहर के गुरुद्वारों में रही रौनक:
गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा मानसरोवर में विशेष दरबार में पालकी की शोभा देखते ही बनी। इस अवसर पर सुखमनी साहिब के पाठ और पांच बानियों के नितनेम के बाद हजूरी रागी भाई दीपक सिंह ने कीर्तन किया। ज्ञानी अमर सिंह खालसा ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की कथा कही। शाम के दीवान में रहिरास साहिब के पाठ के बाद आरती और कीर्तन हुआ। संगत ने गुरु के समक्ष तिल रेवड़ी अर्पित की। इस मौके पर खासतौर से बाल फुलवारी के बच्चों ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए गुरु जी के दर्शन को बल जाओ, कीर्तन पेश किया। हजूरी रागी भाई दीपक सिंह ने नाम जपहु मेरे साजन सैना… सुनाकर संगत को निहाल किया। अध्यक्ष सम्पूर्ण सिंह बग्गा ने लोगों को लोहड़ी पर्व की बधाई दी।

समर विहार ने पारंपरिक ढंग से मनाई लोहड़ी
लखनऊ। गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी लोहड़ी का त्योहार पारंपरिक ढंग से सेंट्रल पार्क मे तीन नवविवाहित जोड़ों के साथ मनाया गया। वरिष्ठ पत्रकार मनमोहन शर्मा के सुपुत्र मोहित शर्मा ऋषि एवं पुत्र वधू सोनम शर्मा ने अग्नि प्रज्वलित करके लोहड़ी की परिक्रमा की। साथ ही शरद श्रीवास्तव एवं अनिल पुष्करणा ने भी अपने पुत्रों के विवाह होने की खुशियां बांटी। इस अवसर पर समर विहार निवासियों के अतिरिक्त पार्षद पति गिरीश मिश्रा, गणमान्य अतिथि डा. गीता खन्ना तथा डा. अनिल खन्ना उपस्थित थे। सूक्ष्म जलपान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

बारा बरसी खटन गया सी गीत पर किया भांगड़ा:


आईटी चौराहे स्थित इंद्रप्रस्थ स्टेट में व चित्रगुप्तनगर सोसाइटी और आशियाना से.जी निवासियों ने भी शाम को लोहड़ी मनाई। परिवारों के साथ आए कुड़ियों-मुंडों ने बारा बरसी खटन गया सी, खट-खट ल्यांदा आलू चुप कर जाओ कुड़ियों होवै भांगड़ा चालू… पर भांगड़ा पाया। राजाजीपुरम, कैंट, आशियाना, आलमबाग, कृष्णानगर, चारबाग, इंदिरानगर, महानगर, चौक, गोमतीनगर के इलाकों में भी लोगों ने घरों में लोहड़ी पर अनाज छुड़ाए। आलमबाग के समर विहार कॉलोनी पार्क में स्थानीय निवासियों ने परिवारों के साथ लोहड़ी की रंगत बढ़ाई। सैकड़ों लोगों ने ढोल की थाप पर भांगड़ा.गिद्दा पर धमाल मचाया। कइयों ने अपनी संतान के साथ तो अधिकतर परिवारों ने घर में आई बहुओं के साथ गलन भरी कोहरे की ठंड में लोहड़ी के चारों ओर घूमते हुए अनाज छुड़वाए।

लोकगीतों के साथ मनाई लोहड़ी:


पंजाबी समाज में लोकगीतों के साथ लोहड़ी का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। खुशियों से भरपूर लोहड़ी का त्योहार मुख्य रूप से पंजाब समाज में धूमधाम से मनाया जाता है। जहां शहर में विभिन्न संगठनों ने लोहड़ी जलाई वहीं पंजाबी परिवारों में यह त्योहार बेहद हर्षोल्लास से मनाया गया।

इससे जुड़ी हैं कई लोककथाएं:
पंजाब के कुछ इलाकों में इसे लोही या लाई भी कहा जाता है। लोहड़ी का संबंध कई ऐतिहासिक कहानियों के साथ जोड़ा जाता है। पर इससे जुड़ी प्रमुख लोककथा अब्दुल्ला की है, जो मुगलों के समय का एक बहादुर योद्धा था। अब्दुल्ला जो बाद में दुल्ला भट्टी कहलाया, उसने मुगलों के बढ़ते जुल्म के खिलाफ कदम उठाया। कहा जाता है कि एक ब्राहमण की सुंदर कुंवारी कन्या सुंदरी व मुंदरी से मुगल जबरन शादी करना चाहता था, पर उन दोनों बहनों की सगाई कहीं और हुई थी। मुगल शासक के डर से उनके ससुराल वाले शादी के लिए तैयार नही थे। इसी मुसीबत में दुल्ला भट्टी ने ब्राह्मण की मदद की। बस तभी से सिख समाज में यह त्योहार मनाया जाता है और यह जुल्म के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लेते हुए यह गीत गाया जाता है।

लोहड़ी मांगने की रही है प्रथा:
कुछ परिवार ऐसे भी रहें जहां पर किसी के बेटे की शादी की पहली लोहड़ी थी। कई परिवारों में किसी के बेटा होने की पहली लोहड़ी थी। ऐसे में इन परिवारों में लोहड़ी का शगुन मांगने की प्रथा भी देखने को मिली। सदर निवासी चेतना ने बताया उनकी ससुराल में पहली लोहड़ी इसलिए सारी प्रथा जोर शोर से हुई है। शास्त्रीनगर रहने वाले नितिन भाटिया ने बताया कि उनकी पहली लोहड़ी थी, इसलिए लोहड़ी मांगने से लेकर अन्य सभी प्रथा धूमधाम से हुई हैं।

रेबड़ी और मूंगफली:
लोहड़ी पर पॉपकॉर्न रेबड़ी और मूंगफली के साथ काले तिल को आग में डालने की प्रथा होती है। जिसके बाद पॉपकॉर्न, रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद बांटा जाता है।

नाका गुरुद्वारा में धूमधाम से मना लोहड़ी का पर्व


लखनऊ। शनिवार को लोहड़ी के त्यौहार का विशेष आयोजन ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरु नानक देव जी सिंह नाका हिण्डोला, लखनऊ में किया गया।
नाका गुरुद्वारे में रात के दीवान के बाद गुरुद्वारा भवन के सामने लोहड़ी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने उपस्थित संगतों एवं समस्त नगरवासियों को लोहड़ी के त्यौहार की बधाई देते हुए कहा कि लोहड़ी एक सामाजिक पर्व है सिक्खों का धार्मिक त्यौहार नहीं है। इसे पंजाबी समाज के लोग बेटे की शादी की पहली लोहड़ी या बच्चे के जन्म की पहली लोहड़ी बड़ी खुशी एवं उल्लास के साथ गुरु महाराज का आशीर्वाद लेकर मनाते हैं। लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था। यह शब्द तिल और रोड़ी, गुड़ की रोड़ी के शब्दों से बना है जो समय के साथ बदल कर लोहड़ी के नाम से प्रसिद्ध हो गया। इस पर्व पर लकड़ियों को इकट्ठा कर आग जलाई जाती है और अग्नि के चारो तरफ चक्कर लगाकर अपने जीवन को खुशियों और सुख शान्ति से व्यतीत होने की कामना करते हैं और उसमे रेवड़ी, मूंगफली खील, मक्की के दानों की आहूति देते हैं और नाचते गाते हैं जिस घर में नई शादी हुई होती है या बच्चा पैदा होता है वह इस त्यौहार को विशेष तौर पर मनाते हैं। लोहड़ी की रात लोग आग जला कर और रंग.बिरंगे कपड़े पहन कर नाचते गाते हैं और उसका गुणगान करते हैं।

यहियागंज गुरुद्वारे में हुआ विशेष पाठ:
यहियागंज गुरुद्वार में मिष्ठान, रेबड़ी, मूंगफली, बूंदी का लड्डू का प्रसाद चढ़ा। फूलों की झालरों की सजावट देखते ही बनी। सुबह विशेष दीवान, नितनेम साहब के पाठ शुरू हुआ। आसा जी वार का कीर्तन के बाद कथा की। शाम को रहिरास के पाठ से दरबार शुरू हुआ। वीर सिंह ने संगत के समक्ष कीर्तन हुआ। इस मौके पर श्रद्धालुओं को मक्के के दाने, रेवड़ी, चिड़वड़े और तिल के लड्डू का प्रसाद बांटा गया। यहियागंज गुरुद्वारे के सचिव मनमोहन सिंह ने बताया कि यहां 15 जनवरी को शाम 6 बजे से रात 9:30 बजे तक मकर संक्रांति पर्व मनाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी, सूर्य उपासना के साथ किया दान

लखनऊ। मकर संक्रांति पर गुरुवार को गोमती के घाटों पर आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने सूर्य देव की पूजा कर दान पुण्य किया।...

सुख-समृद्धि का प्रतीक माघ मास का पहला प्रदोष व्रत आज

जीवन में आने वाले रोग, दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती हैलखनऊ। माघ मास का प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और...

लखनऊ ने तो मेरा दिल जीत लिया : श्रुहद गोस्वामी

‘लालो-कृष्ण सदा सहायते’ के कलाकार बने लखनऊ के मेहमान अभिनेता श्रुहद गोस्वामी, करण जोशी और निर्देशक अंकित सखिया ने नवाबों के शहर में बिताए यादगार...

पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन,बोले-खेल प्रतिभाएं तराशें शिक्षण संस्थान

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का आह्वान किया है कि वे किसी एक खेल को गोद लेकर उससे जुड़ी...

OPPO ने लॉन्च की ऑल-न्यू Reno15 सीरीज़, ट्रैवल फोटोग्राफी के लिए 200MP कैमरा और AI फीचर्स

लखनऊ। OPPO इंडिया ने ट्रैवल फोटोग्राफी को नया आयाम देने के लिए अपनी प्रीमियम Reno15 सीरीज़ लॉन्च की है। इस सीरीज़ में Reno15 Pro,...

अंडर-19 विश्व कप: अमेरिका को रौंदने के बाद अब बांग्लादेश से भिड़ने को तैयार टीम इंडिया

बुलावायो। पहले मैच में आत्मविश्वास से भरी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम शनिवार को यहां आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने...

बलिया में चार दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला

बलिया। बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र में चार दिन पहले लापता हुए एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह कुएं से बरामद किया...

राजस्थान: सड़क हादसे में दंपत्ति सहित चार की मौत

जयपुर । राजस्थान में चित्तौड़गढ़-उदयपुर राजमार्ग पर बृहस्पतिवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक दंपत्ति समेत चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस...

डब्ल्यूपीएल: तीन दिन में दूसरी बार आमने-सामने होंगे यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस

नवी मुंबई । सत्र की अपनी पहली जीत हासिल करके उत्साह से ओतप्रोत यूपी वॉरियर्स की टीम शनिवार को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ...