back to top

हेलो डॉक्टर : लॉकडाउन में नींद नहीं आ रही है

125 लोगों ने स्मार्ट सिटी के हेलो डॉक्टर सेवा में किया संपर्क

लखनऊ। स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत शुरू की गई हैलो डॉक्टर सेवा का फायदा शहरवासियों को मिलना शुरू हो गया है। कमांड सेंटर में इस सेवा के लिए नम्बर 0522-3515700 व हेल्प लाइन नम्बर 9650682159 पर मंगलवार को 125 विभिन्न रोगों से संबंधित नागरिकों को दूरभाष पर चिकित्सीय परामर्श दिया गया जिसमें से एलोपैथी से संबंधित 87, आयुर्वेदिक 30 एवं होम्योपैथी के 8 मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया।

यह सेवा सुबह दस से दो बजे तक उपलब्ध रहेगी। वेबसाइट के जरिए भी डॉक्टरों से संपर्क किया जा सकता है। ठाकुरगंज से एक युवक ने नवजात शिशु को परेशानी होने पर फोन मिलाया। डॉक्टर ने उचित सलाह दी। यूरोलॉजिस्ट के पास की वृद्धजनों की कॉल आईं जिनको प्रॉस्टेट से संबंधित दिक्कतें थीं। करीब छह मरीज ऐसे थे जिनकी समस्याएं गंभीर थीं। उनको विशेषज्ञ चिकित्सकों से सम्पर्क करने को कहा गया। विशेषज्ञों के नाम और सम्पर्क नंबर भी बताए गए।

कंट्रोल रूम में बैठे डॉ. संदीप कपूर ने बताया कि आने वाले समय में कॉल की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। पहले ही दिन इतनी कॉल आईं कि प्रत्येक मरीज को दो से तीन मिनट प्रतीक्षा करनी पड़ी। इसकी भी व्यवस्था की जा रही है कि उनको ज्यादा समय प्रतीक्षा न करना पड़े। एक मरीज ने डॉक्टर को बताया कि उसको लॉकडाउन के बाद से रात में ठीक से नींद नहीं आ रही है।

ऑपरेटर ने पूछा कि इस समस्या के लिए आप जनरल फिजीशियन से बात करना चाहेंगे? जो उस मरीज ने मना कर दिया। उसने यूनानी डॉक्टर से बात की और दवाएं पूछीं। डॉक्टर से बात करने के बाद अपने फीडबैक में उसने संतोष जताया। विशेषज्ञों में एक कॉल नाक कान गला रोग, दो कॉल यूरोलॉजी, एक कॉल पीडियाट्रिक, तीन कॉल त्वचा रोग और एक कॉल हड्डी रोग से सम्बंधित रही।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...

संसद परिसर में राहुल गांधी समेत विपक्ष का काले कपड़ों में प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के लगे नारे

नई दिल्ली। छात्र आंदोलन और नीट परीक्षा से जुड़े विवादों को लेकर बुधवार को संसद भवन परिसर में विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार के...