back to top

लॉकडाउन ने बॉलीवुड में रोजाना कमाई करने वाले कलाकारों को मायूस

मुंबई। कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में बंद की वजह से बॉलीवुड में रोजाना की कमाई करने वाले लोगों पर असर पड़ा है और वह मायूसी की हालत में पहुंच चुके हैं। इस तरह के लोग बॉलीवुड की रीढ़ माने जाते हैं लेकिन अभी वह तीन सप्ताह के बंद की वजह से रोजर्मा की जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

ताराबाई मांद्रे (72) ऐसे हजारों स्पॉट बॉय, मेकअप आर्टिस्ट, कैमरापर्सन में से एक हैं जो बॉलीवुड को चकाचौंध से भरते हैं लेकिन उनकी अपनी जिंदगी फिलहाल अंधेरे में जा रही है। ऐसे लोगों को रोजाना के हिसाब से पैसे मिलते हैं। मांद्रे ने कहा कि उनके लिए जीवन हमेशा से कठिन रहता है लेकिन अभी स्थिति अलग है।

उन्होंने कहा, मैंने कभी ऐसी स्थिति नहीं देखी। मेरी बहन और मेरे दो बेटे वाई में रहते हैं जो यहां से 200 किलोमीटर दूर है। वहां जाने के लिए मेरे पास पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पड़ोसी उन्हें खाने-पीने की चीजों में मदद कर रहे हैं। पांच लाख सदस्यों की एक शीर्ष इकाई फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयज ऐसे कर्मियों के मदद के लिए आगे आई है। वहीं कुछ प्रोड्यूसर और कलाकार भी मदद दे रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ऐसे 25,000 लोगों को आर्थिक सहायता देने के लिए आगे आए हैं। रोहित शेट्टी ने फेडरेशन को 52 लाख रुपए की सहायता दी है लेकिन अब भी इस तबके के पास मदद नहीं पहुंचा है। 26 वर्षीय स्पॉट बॉय कोशल शर्मा का कहना है कि उनकी जेब में बचे आखिरी 100 रुपए भी खर्च हो गए हैं। वह ऐसी स्थिति में न तो बाहर जा सकते हैं और न कुछ कर सकते हैं। वह अपने घर जम्मू-कश्मीर लौटना चाहते हैं लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह कैसे जाएंगे।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...