back to top

इंफोटेनमेंट सिटी बनने से स्थानीय कलाकारों को मिलेगा रोजगार : केशव मौर्य

  • फिल्म विकास परिषद यूपी को देगा मुंबई से बड़ी फिल्म सिटी

  • प्रदेश में रोजगार के सृजित होंगे नये अवसर : राजू श्रीवास्तव

लखनऊ। प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि यूपी में नोएडा स्थित फिल्म सिटी के बनने से यहां के कलाकारों को रोजगार के मौके मिलेंगे। फिल्म उद्योग में उत्तर प्रदेश का एक महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रदेश के कलाकार यहीं नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रदेश का नाम रौशन कर रहे हैं। मौजूदा सरकार का प्रयास है कि प्रतिभाओं का पलायन न हो और ज़्यादा से ज़्यादा रोजगार के अवसर सृजित हों। नयी प्रस्तावित फिल्म सिटी के अनुसार मौजूदा सरकार काम कर रही है। फिल्म विकास परिषद का कार्यालय उत्तर प्रदेश को मुंबई से बड़ी फिल्म सिटी देने जा रहा है।

यह बात उपमुख्यमंत्री ने रविवार को ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सूचना परिसर भवन के छठवें तल पर स्थित फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने इस मौके पर फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि परिषद का कार्यालय बन जाने से कलाकारों को हर तरह की जानकारी मिल सकेगी और फिल्मों आदि में रुचि रखने वाले कलाकारों को अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

इस मौके पर विधि एवं न्याय मंत्री, बृजेश पाठक ने फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव को बधाई दी और कहा कि परिषद के कार्यालय बन जाने से प्रदेश में कार्य करने वाले कलाकारों को आसानी से काम करने का मौका मिलेगा। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष राजू श्रीवास्तव ने इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि हर तरह से नये-नये रोजगार के अवसर सृजित करना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत प्रदेश में एक भव्य फिल्म सिटी का निर्माण कराया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता एवं निर्देशकों को उत्तर प्रदेश में फिल्म उद्योग से संबंधित कामों के लिए आकर्षित करने और हर तरह की सुविधाएं मौजूदा सरकार द्वारा देने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और सबसे बड़ा प्रदेश होने के नाते यहां पर ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थल होने के कारण शूटिंग में निर्माता व निर्देशकों को आसानी होगी।

फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि परिषद प्रदेश के अद्भुत, मनोहारी और रमणीय पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देगा, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित होेंगे। साथ ही फिल्म उद्योग के माध्यम से अतिरिक्त पूंजी निवेश आकर्षित होगा और देश व प्रदेश की जनता को स्वस्थ व अपेक्षाकृत सस्ता मनोरंज उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सूचना डा नवनीत सहगल, निदेशक सूचना शिशिर, संयुक्त निदेशक विनोद कुमार पाण्डेय, हेमंत कुमार सिंह, उप निदेशक हरिशंकर त्रिपाठी, उप-निदेशक दिनेश कुमार सहगल, फिल्म निर्माण अधिकारी, संजय कुमार अस्थाना, सहायक ऋषि कुमार सक्सेना के अलावा मनोज लाल एडवोकेट, मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना-फिल्म विकास परिषद, आशीष श्रीवास्तव, सलाहाकार और मीडिया बिजनेस कन्सलटेन्ट आशीष कुमार जौहरी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...