back to top

एलएमपीएल : एलएसजेए एकादश व इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश खिताबी होड़ में

लखनऊ । आकाश यादव (3 विकेट) की उपयोगी गेंदबाजी के बाद  आशू बाजपेयी (37 की उपयोगी पारी से एलएसजेए एकादश ने तृतीय एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग (एलएमपीएल)-2024 के फाइनल में जगह बनाई।

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेली जा रही लीग के पहले सेमीफाइनल में एलएसजेए एकादश ने डीडी-एआईआर एकादश को आठ विकेट से शिकस्त दी। दूसरे सेमीफाइनल में  इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश ने दैनिक जागरण को सात विकेट से  हराया।

पहले सेमीफाइनल में डीडीएआईआर एकादश ने एलएसजेए एकादश् के खिलाफ पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 100 रन का स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज भोले राम आठ रन ही बना सके। उनके जोड़ीदार सीएस आजाद ने 28 और जितेंद्र भाटिया ने 23 रन बनाकर टीम को संभाला। एलएसजेए एकादश से आकाश यादव को तीन विकेट की सफलता मिली। जवाब में एलएसजेए एकादश ने 13.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विशाल टंडन ने 35 गेंदों पर 6 चौके से नाबाद 39 रन और आशू बाजपेई ने 28 गेंदों पर 3 चौके व एक छक्के से 37 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस मैच के मैन ऑफ द मैच आशू बाजपेयी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ सर्किल के डिप्टी जनरल मैनेजर (बी एंड ओ) आर नटराजन ने पुरस्कार प्रदान किया।

दूसरे सेमीफाइनल में  इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश ने मैन ऑफ द मैच तरुण सिंह (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी से दैनिक जागरण को सात विकेट से पराजित किया। दैनिक जागरण की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.4 ओवर में मात्र 50 रन पर ढेर हो गई। वरुण तिवारी (16) ही दहाई के आंकड़े में रन बना सके।

इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश से तरुण सिंह को तीन जबकि गणेश, दीपक तनेजा व मयूर शुक्ला को 2- 2 विकेट की सफलता मिली। जवाब में  इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश ने 7.3 ओवर में 3 विकेट गंवाते हुए 54 रन बनाकर मैच जीत लिया।

टीम के शीर्ष दो बल्लेबाज 37 रन के कुल स्कोर पर पवैलियन लौट गए थे। इसके बाद कप्तान मयूर शुक्ला ने 16 गेंदों पर दो चौके से 21 रन और अभिषेक मिश्रा ने नाबाद 12 रन बनाकर टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। इस मैच के मैन ऑफ द मैच तरुण सिंह को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक मिश्रा ने पुरस्कार प्रदान किया।

लीग में नौ फरवरी को रेस्ट रहेगा और फाइनल मुकाबला 10 फरवरी को इलेक्ट्रानिक मीडिया एकादश व एलएसजेए एकादश के बीच खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...