back to top

एलएमपीएल : एलएसजेए एकादश ने टाइम्स ऑफ इंडिया को 6 विकेट से किया पराजित


लखनऊ।
 मैन ऑफ द मैच विशाल टंडन (3 विकेट) की अगुवाई में धारदार गेंदबाजी से एलएसजेए एकादश ने तृतीय एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग (एलएमपीएल)-2024 के चौथे दिन टाइम्स ऑफ इंडिया को 6 विकेट से पराजित किया।

लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर खेली जा रही लीग में टाइम्स ऑफ इंडिया की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.2 ओवर में 78 रन पर आल आउट हो गयी।

टीम ने अपने शीर्ष दो विकेट 18 रन के कुल स्कोर पर गंवा दिए थे।  इसके बाद जुहैब ने 27 रन बनाए लेकिन अन्य बल्लेबाज टिक नहीं सके और 28 रन पर आधी टीम पवैलियन लौट गयी।  वहीं निचले क्रम में प्रेम शंकर मिश्रा ने 15 रन का योगदान किया। एलएसजेए एकादश से विशाल टंडन ने 15 रन देकर तीन विकेट की सफलता हासिल की। दिनेश वर्मा व आशू बाजपेयी को दो-दो विकेट की सफलता मिली।

जवाब में एलएसजेए एकादश ने 13.2 ओवर में चार विकेट पर 82 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज दिनेश वर्मा ने 21 और  एसएम अरशद ने 7 रन बनाकर पारी की शुरुआत की। टीम 30 रन पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में फंस गयी थी। फिर आशु बाजपेयी ने 20 गेंदों पर 3 चौके से नाबाद 24 रन और नदीम अहमद ने 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।

टाइम्स ऑफ इंडिया से अनीश ओबेराय, अब्बास रिजवी, प्रेम शंकर मिश्रा व राजीव श्रीवास्तव को एक-एक विकेट की सफलता मिली। मैन ऑफ द मैच विशाल टंडन को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

वहीं इलेक्ट्रानिक मीडिया व हिंदुस्तान टाइम्स के बीच खेला जा रहा दिन का दूसरा मैच बारिश के चलते नहीं हो सका और दोनों टीमों ने 1-1 अंक साझा किए।  इलेक्ट्रानिक मीडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में 2 विकेट पर 96 रन बना लिए थे लेकिन तभी भारी बारिश शुरू हो गयी और फिर मैच संभव नहीं हो सका। इसके चलते अंपायरों ने मैच को रद्द घोषित कर दिया।

लीग में 5 फरवरी को रेस्ट डे रहेगा। अब अगला मैच 6 फरवरी को दैनिक जागरण  बनाम अमर उजाला के मध्य सुबह 9 बजे से और डीडीएआईआर एकादश  बनाम मान्यता प्राप्त पत्रकार एकादश के मध्य दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा।

RELATED ARTICLES

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

CM योगी बोले-प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं, रसोई गैस की कमी के अफवाहों से बचें

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में रसोई गैस (एलपीजी) की निर्बाध और सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...