back to top

योगी से मिला पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, सौंपा ज्ञापन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश महामंत्री रविन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिला। प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, कार्यकारिणी सदस्य निरंजन यादव, पुरेन्द्रर मिश्रा और सुनील दत्त श्रीवास्वत शामिल थे।

प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री से योजना भवन स्थिति कार्यालय में वार्ता के दौरान उन्हें अपनी पांच सूत्रीय मांगों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मण्डल को सरकार की प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने की सलाह देते हुए उनकी मांगों पर अपना सकारात्मक रूख दिखाया।

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के प्रान्तीय महामंत्री रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि उन्होनें मुख्यमंत्री से अपनी संवर्ग की समस्याओं को लेकर मुलाकात की तथा अपनी समस्याओं से भी उनको अवगत कराया। इस पर मुख्यमंत्री ने अश्वासन दिया कि पशुधन प्रसार अधिकारियों की समस्त समस्याओं को जल्द से जल्द प्रमुख सचिव पशुधन एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बैठक कर जल्द से जल्द निवारण कराया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पुर्नगठन करने के लिए तथा नियमावली संशोधन और शैक्षिक योग्यता को भी बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया तथा अस्थायी गौआश्रय स्थलों पर आ रही समस्याओ से भी उनको अवगत कराया और पशुधन प्रसार अधिकारियों पर उच्च अधिकारियों द्वारा अनैतिक रूप से की जा रही कार्यवाही से भी उनको अवगत कराया।

यादव ने अपनी मुख्य मांगों की जानकारी देते हुए बताया कि पशुधन प्रसार अधिकारी संवर्ग का पुर्नगठन कर प्रोन्नति के अवसर प्रदान किये जायें। पशुधन प्रसार अधिकारियों की शैक्षिक योग्यता बढ़ाकर स्नातक दो वर्षीय डिप्लोमा किया जाये। पशुधन प्रसार अधिकारियों को राज्यपाल द्वारा स्वीकृत डिप्लोमा प्रमाण-पत्र जारी कराया जाये। पशुधन प्रसार अधिकारियों को नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर वाहन भत्ता दिलाया जाये। वर्ष 2013 में प्राख्यापित पशुधन प्रसार एवं कुक्कुट सेवा नियमावली में अतिशीघ्र संशोधन कराया जाये।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...