back to top

लीजा हेडन ने अपने बेटे जैक के साथ कराया फोटोशूट

मुंबई। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस लीजा हेडन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। वह अकसर अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। लीजा हेडन की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि वह हॉन्ग कॉन्ग में काफी एंजॉय कर रही हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ फोटो साझा की है, जिसमें वह अपने तीन साल के बेटे जैक के साथ बीच पर पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में लीजा हेडन का स्टाइल और उनका अंदाज देखने लायक है। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि इन तस्वीरों के लिए वह सुबह करीब 6 बजे उठी थीं। लीजा हेडन की यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, साथ ही लीजा हेडन के अंदाज का भी उनके फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लीजा हेडन ने लिखा, यह काफी काम आया। खुद के लिए इस बीच को पाने के लिए सुबह छह बजे जागना। अपनी एक तस्वीर में लीजा बेटे जैक गोद में लिए उनके साथ पोज करती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में एक्ट्रेस अकेले ही बीच नजर आ रही हैं। इससे पहले भी लीजा हेडन ने कई तस्वीरें और वीडियो साझा की थीं। अपने एक वीडियो में एक्ट्रेस काफी जबरदस्त अंदाज में सर्फिंग करती हुई भी दिखाई दे रही थीं।

बता दें कि एक्ट्रेस लीजा हेडन एक भारतीय-ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस, टीवी प्रेजेंटर और मॉडल हैं, जो कई हिंदी फिल्मों में नजर आई हैं। लीजा हेडन ने साल 2010 में फिल्म आयशा से डेब्यू किया था और अपनी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें खूब सराहा भी गया था। लीजा हेडन ने फिल्म क्वीन में अपने किरदार के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताभ भी अपने नाम किया था।

RELATED ARTICLES

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

मंत्री असीम अरुण त्रिपुरा के दिवंगत DGP अनुराग की अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दी श्रद्धांजलि

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बागपत पहुंचकर त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) स्व. अनुराग...

केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन, आवागमन बंद

रुद्रप्रयाग। भारी बारिश के दौरान बुधवार सुबह केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन होने से उस पर आवागमन बाधित हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार, वीडियो देखने से भी मना किया

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस की कथित कार्रवाई को लेकर दायर एक अर्जेंट याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार...