back to top

शेरनी , लूडो और सोरारई पोटरू आईएफएफएम पुरस्कार के लिए नामांकित

मेलबर्न। विद्या बालन अभिनीत शेरनी , अनुराग बासु के निर्देशन वाली लूडो और सूर्या अभिनीत सोरारई पोटरू को इंडियन फिल्म फेस्टीवल आफ मेलबर्न (आईएफएफएम) पुरस्कार 2021 में शीर्ष फिल्म पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया है। पिछले साल के डिजिटल संस्करण की सफलता के बाद आईएफएफएम का 12वां संस्करण कोरोना वायरस महामारी के कारण लोगों की मौजूदगी के साथ और वर्चुअल, दोनों तरीकों से होगा। हालांकि आस्ट्रेलिया में मौजूदा लॉकडाउन के कारण पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुअल तरीके से किया जाएगा। पुरस्कार समारोह के लिए नामांकन की जानकारी बृहस्पतिवार को दी गयी।

 

सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में मलयालम भाषा की कायट्टम , लूटकेस और बंगाली फिल्म ताशेर घावर शामिल हैं। फिल्म निर्माता अजीतपाल सिंह की फायर इन द माउंटेन्स को सर्वश्रेष्ठ इंडी फिल्म की श्रेणी में नामांकित किया गया है। इस फिल्म को हाल ही में सनडांस फिल्म फेस्टीवल 2021 में दिखाया गया था। अन्य नामांकन में गॉड आन द बालकनी (असमी), लैला और सात गीत (गोजरी, हिंदी), नासिर (तमिल), पिंकी इल्ली? (कन्नड़), सेठथुमान (तमिल), स्थलपूरण (मराठी) और द ग्रेट इंडियन किचन (मलयालम) शामिल हैं।

 

लूडो के अभिनेता राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी, सूर्या, बेंजामिन दाइमरी, हरीश खन्न, जितिन पुथानचेरी, कुमारने वलावने और नील देशमुख के साथ सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार की दौड़ में शामिल हैं। विद्या बालन का सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी में निमिशा सजायन, रसिका दुग्गल, रीमा कलिंगल, स्वास्तिका मुखर्जी और विनम्रता राय से मुकाबला होगा। अमेजन प्राइम वीडियो के तीन लोकप्रिय कार्यक्रम द फैमिली मैन दूसरा सीजन, मिर्जापुर दूसरा सीजन और बंदिश बैंडिट्स नेटफ्लिक्स की मिसमैच्ड और जी5 की चुरैल्स के बीच सर्वश्रेष्ठ सीरीज की श्रेणी में मुकाबला होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...