back to top

सूबे में कई जगह हल्की बारिश, मानसून सक्रिय

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को जहां छोड़ी-बहुत बरसात हुई, वहीं पूरे प्रदेश में जल्द ही एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। आंचलिक मौसम केंद्र का अनुमान है कि प्रदेश में बुधवार से ज्यादातर इलाकों में अच्छी बारिश होगी और यह सिलसिला 31 जुलाई तक चलेगा। मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर बारिश हुई।
इस अवधि में बर्ड घाट (गोरखपुर) और जौनपुर में सबसे ज्यादा आठ-आठ सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी।

इसके अलावा हाटा (कुशीनगर) में पांच सेंटीमीटर, घोसी (मऊ), अकबरपुर (अंबेडकर नगर) में चार-चार, तरबगंज (गोंडा) आगरा, शाहजहांपुर, औरैया और हमीरपुर में तीन-तीन सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गयी। मौसम निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बताया कि मानूसन की ट्रफ लाइन यूपी से होकर गुजर रही है। इसीलिए प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार बने हैं। उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है।

बारिश और नदियों के उफनाने से प्रदेश के पूर्वी हिस्से में बाढ़ थमने का नाम नहीं ले रही है। खासकर, घाघरा पूरे उफान पर है। सैकड़ों गांवों के बाढ़ से घिर जाने से जगह-जगह पलायन को मजबूर हो रहे हैं। फिलहाल शासन-प्रशासन के स्तर से लगातार बाढ़ पर नजर रखी जा रही है और बाढ़ नियंत्रण केंद्रों को सक्रिय रखा गया है। अफसरों को निर्देश दिये गये हैं कि वे बाढ़ प्रभावितों को किसी भी हालत में अकेला न छोड़ें तथा तत्काल राहत सामग्री मुहैया करायी जाये।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...