back to top

पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब देंगे: नरवाने

पुणे। जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में नियंत्रण रेखा एलओसी पर भारतीय थल सेना की जवाबी कार्रवाई में शनिवार को कम से दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ एवं नये थल सेना प्रमुख नामित किए गए लेफ्टिनेंट जनरल मनोज नरवाने ने यहां शनिवार को कहा कि कोई भी सैन्य अभियान खुफिया एजेंसियों के सहयोग के बगैर सफल नहीं हो सकता।

उधर,रक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने ने यहां एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में यह कहा, सैन्य अभियान और खुफिया सूचनाओं का आपस में करीबी संबंध है। जब कभी हमें संचालन ब्रीफिंग की जरूरत होती है तब यह हमेशा ही खबर दुश्मन के बारे में के साथ शुरू होता है और खबर वह होती है जो हम अपनी खुफिया एजेंसियों से प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा, मैं यह दावे के साथ कह सकता हूं कि हमारा कोई भी सैन्य अभियान तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक कि इसे रॉ सहित विभिन्न खुफिया एजेंसियों से सहायता नहीं प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि सशस्त्र बल राष्ट्र की सुरक्षा में अपने योगदान के लिए खुफिया एजेंसियों पर निर्भर हैं। इस बीच, रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पल्लनवल्ला तथा अखनूर में अग्रिम चौकियों पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

जिसका प्रभावी तरीके से जवाब दिया गया। सूत्रों ने बताया कि सुबह में भारतीय थल सेना ने एलओसी के पास दो शव पड़े देखे। हालांकि, सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति होने के चलते उनका भौतिक सत्यापन नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि इलाके में सीमा पार से गोलीबारी अब भी जारी है तथा और अधिक ब्योरे की प्रतीक्षा है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...