back to top

नोएडा, ग्रेटर नोएडा में लीज रेंट और वाटर टैक्स तीन महीने के लिए स्थगित

लखनऊ। कोरोना वायरस के कारण प्रदेश में चल रहे लॉकडाउन के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत इकाइयों द्वारा दिए जाने वाले लीज रेंट और वाटर टैक्स तीन महीने के लिए स्थगित कर दी गयी है। इस संबंध में यमुना एक्सप्रेस-वे, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारीयों द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

नोएडा व्यावसायिक एसोसिएशन द्वारा प्रदेश सरकार को एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमे लॉक डाउन की स्थिति के मद्देनजर प्राधिकरणों द्वारा औद्योगिक, व्यावसायिक और संस्थागत इकाइयों द्वारा दिए जाने वाले लीज रेंट और वाटर टैक्स को अगले तीन महीने तक के लिए स्थगित करने का अनुरोध किया गया था। एसोसिएशन के प्रार्थना पत्र पर विचार करने के लिए एक समिति गठित की गयी थी, जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है।

समिति की रिपोर्ट के अनुसार नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सभी इकाइयों को सशर्त तीन महीने की छूट दी गयी है। लीज रेंट और वाटर टैक्स इस शर्त के साथ स्थगित किया गया है कि सभी इकाइयां 30 जून तक अपना-अपना किराया और टैक्स जमा करा दें। अपने किराये और टैक्स को स्थगित कराने के लिए आवंटी को संबंधित प्राधिकरण में अपना प्रार्थना पत्र ऑनलाइन या ई-मेल में माध्यम से देना होगा। अगर कोई भी आवंटी 30 जून तक प्राधिकरण के खाते में पैसा नहीं जमा कराता है तो उससे पूरे स्थगन की अवधि का डिफॉल्ट ब्याज लिया जायेगा।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थगन की अवधि के बाद भविष्य में आने वाले वाटर टैक्स और किराया जमा करने की तारिख वही होगी जो लीज डीड के अनुसार तय की गयी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...