back to top

जम्मू कश्मीर में तीन भाजपा नेताओं की हत्या के पीछे लश्कर का हाथ : पुलिस

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन नेताओं की हत्या के पीछे आतंकी संगठन लश्कर ए तय्यबा का हाथ था। पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने यह जानकारी दी और घाटी में सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों से आग्रह किया कि वे सुरक्षा कर्मियों को साथ लिए बिना घर से बाहर न निकलें। द

क्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में वाई के पोरा क्षेत्र में गुरुवारवार देर शाम को आतंकवादियों ने भाजपा नेताओं- फिदा हुसैन, उमर हाजम और उमर रशीद बेग की गोली मार कर हत्या कर दी थी। लश्कर ए तय्यबा से संबद्घ संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली है। आईजी पुलिस (कश्मीर) कुमार ने कहा कि पुलिस ने हमले में प्रयुक्त हुए वाहन को जब्त कर लिया है और यह हत्याएं पाकिस्तान के इशारे पर की गई हैं।

कुमार ने संवाददाताओं से कहा, अल्ताफ नामक एक स्थानीय आतंकवादी की कार में सवार होकर तीन आतंकवादी आए थे। फिदा (हुसैन) अपने दो सहयोगियों के साथ एक कार में थे और आतंकवादियों ने उन पर नजदीक से गोलियां चलाना शुरू कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। कुमार ने कहा कि हमले के बाद आतंकवादी उसी कार में अचबल क्षेत्र की तरफ भाग गए। उन्होंने कहा कि आज सुबह अचबल से कार बरामद की गई।

उन्होंने कहा कि अपराध विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) का एक दल कार की जांच करने के लिए अचबल गया है। आईजी ने कहा कि हत्याओं के पीछे लश्कर ए तय्यबा का हाथ हैं। उन्होंने कहा, लश्कर ए तय्यबा के तीन आतंकवादियों का नाम उभर कर सामने आ रहा है जिनमें दूरु का एक स्थानीय आतकंवादी, निसार खांडे और खुदवानी का रहने वाला अब्बास शामिल है। अब्बास पहले हिज्बुल मुजाहिदीन में था और अब लश्कर में शामिल हो गया है। वह टीआरएफ में शामिल होने का भी दावा करता है।

आईजी ने कहा, इनमें से दो तो शामिल हैं लेकिन इनके अलावा हमले में एक विदेशी आतंकवादी भी शामिल हो सकता है। कुमार ने कहा कि सुरक्षाबल जल्दी ही उन्हें भी मार गिराएंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा नेताओं पर किया गया हमला स्थानीय आतंकवादियों की करतूत था या उन्हें पाकिस्तान स्थित उनके आकाओं से निर्देश मिल रहे थे, कुमार ने कहा कि यह पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद का एक भाग है।

आईजी ने कहा, आप सब कुछ जानते हैं। हाल ही में मीडिया कर्मियों को भी कश्मीर फाइट नामक एक ऑनलाइन माध्यम या टीआरएफ की वेबसाइट से धमकी मिली थी। उन्होंने कश्मीर फाइट पर कल भी हमले का दावा किया था। यह पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद है और इससे साबित होता है कि इन हत्याओं को पाकिस्तान से मिलने वाले आदेश के तहत अंजाम दिया गया।

कुमार ने सुरक्षा प्राप्त व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे अपने आवागमन के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करें और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा कर्मियों को साथ लिए बिना न जाएं।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हर तरफ रंगों व पिचकारियों की धूम, जमकर हो रही खरीदारी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ, आईटी चौराहा जिधर भी चले जाओ हर तरफ बाजार में होली की उमंग दिख रही है। कोई...

चंद्र ग्रहण आज, सूतक मान्य, बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट

लखनऊ। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा (तीन मार्च) को साल के पहले चंद्रग्रहण पर सूतककाल में लखनऊ के सभी मंदिर बंद रहेंगे।...

भगवान नरसिंह की भव्य शोभा यात्रा व होली उत्सव कल

शोभा यात्रा एवं होली उत्सव का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, लखनऊ द्वारा होली के पावन अवसर पर भगवान नरसिंह रंग भरी भव्य शोभा यात्रा...

मचो फाग घनघोर आज होरी झूम री…

गोमती तट पर सजी 84वीं लोक चौपाल, नाव में गूंजा फागलखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा सोमवार को कुड़िया घाट पर 84वीं लोक चौपाल...

महाकाव्य ग्रन्थ महाभारत की कहानी है नाटक दूतवाक्यम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम एवं सफर फाउण्डेशन की ओर से नाटक दूतवाक्यम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। नाटक का निर्देशन...

मैंने आंगन नहीं बुहारा कैसे आएंगे भगवान…

गायत्री यज्ञ, भजन कीर्तन संग हुआ प्रसाद वितरण लखनऊ। शास्त्री मोंटेसरी स्कूल, राजेंद्र नगर, लखनऊ में आज फाल्गुन चतुर्दशी/ पूर्णिमा के अवसर पर गायत्री यज्ञ,...